July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

डॉन अबू सलेम को हिना से दूसरी शादी के लिए नहीं मिली पैरोल   

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क 
12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के केस में उम्र कैद की सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने शादी के लिए याचिका दायर कर पैरोल यानी अस्थायी जमानत की मांग की है। लेकिन पुलिस कमिश्नर ने सलेम की पैरोल को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। 16 फरवरी को सलेम ने मुंबई की तलोजा जेल के अधिकारियों को अर्जी दी, जिसमें 45 दिन की बेल की मांग की गई।  सलेम की ओर से लिखा गया कि वह मुंबई में स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत सयैद बहार कौसर उर्फ हिना से शादी करना चाहता है।
उम्र कैद की सजा काट रहे अबू सलेम मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी हैं जिसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 713 लोग घायल हुए थे।

सलेम ने अपनी अर्जी में कहा कि वह 12 साल, 3 महीने और 14 दिनों से जेल में है। इस दौरान उसने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है। सलेम के पुराने व्यवहार को देखते हुए यह अर्जी 27 मार्च को कोकण विभाग के संभागीय आयुक्त को सौंपी गई। अर्जी और रिपोर्ट की पुष्टि के बाद उन्होंने 5 अप्रैल को इसे थाणे पुलिस कमिश्नर के पास भेजा। जिसके बाद अर्जी आगे की जांच के लिए मुंबई के मुंब्रा पुलिस स्टेशन भेजी गई।

थाणे पुलिस कमिश्नर परंभीर सिंह के मुताबिक पुलिस अब हिना के बयान रिकॉर्ड कर रही है। अर्जी में सलेम ने लिखा है कि वह पैरोल की अवधि के दौरान हिना के घर पर ही रुकेगा। इसके अलावा सलेम के दो कजिन गारंटर्स भी हैं जिनके नाम मोहम्मद सलेम अबुल रजक मेमन और मोहम्मद राफिक सयैद है।

गौरतलब है कि हिना इससे पहले 2014 में सलेम के साथ मुंबई से लखनऊ तक यात्रा करने के चलते सुर्खियों में आई थी।

बता दें सलेम की पहली शादी 1991 में मुंबई की रहने वाली 17 वर्षीय समायरा जुमानी के साथ हुई थी।इसके बाद वह अभिनेत्री मोनिका बेदी के साथ भी रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं।

Related Posts

Leave a Reply