July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक स्वास्थ्य

शौचालय दिखाव वेतन पाओ: सरकार ने रोकी 600 कर्मचारियों की सैलरी

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
खुले में सोच करना  600 से अधिक सरकारी कर्मचारियों भरी पड़ा। इन कर्मचारियों के घरों में शौचालय ना  होने के कारन इनकी वेतन रोक दी गयी है। मामला जम्मू कश्मीर का है। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने किश्तवाड़ जिले में लोगों के घरों में शौचालय का निर्माण नहीं कराने की वजह से 600 से अधिक सरकारी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। किश्तवाड़ जिले के जिला विकास कमिश्नर अंग्रेज सिंह राणा ने शनिवार को एक आदेश जारी किया है जिसमे इन तमाम सरकारी कर्मचारियों के वेतन को रोकने का आदेश दिया गया है।

दरअसल असिस्टैंट डेवलेपमेंट कमिश्नर अनिल कुमार चंदेल ने अंग्रेज सिंह राणा को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमे उन्होंने बताया था कि पद्देर ब्लॉक में राज्य सरकार के 616 कर्मचारियों के घर में शौचालय नहीं है। जम्मू कश्मीर में 71.95 फीसदी घरों में शौचालय का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। यह शौचालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए हैं। लेकिन इन कर्मचारियों के घर में शौचालय नहीं होने के रिपोर्ट के बाद इनकी सैलरी को रोक दिया गया है।

Related Posts

Leave a Reply