June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

सर्वे रिपोर्ट: सहिष्णुता के पैमाने पर विश्व में यह तीन देश है भारत से काफी आगे 

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

बात-बात पर हम भारत को सहिष्णु देश बताते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सहिष्णुता के पैमाने पर भारत की विश्व में क्या स्थिति है? इसे लेकर एक नए सर्वे का रिजल्ट सामने आया है। इस सर्वे ने भारत के सहिष्णुता कहानी जग जाहिर कर दी है। जिसके तहत और तीन देशों ले बाग़ आता है भारत का नाम। भारत सहिष्णु देशों की लिस्ट कनाडा, चीन और मलयेशिया के बाद आता है।

यह सर्वे इस साल के शुरुआत में Ipsos MORI द्वारा किया गया है। स्टडी के लिए 27 देशों में करीब 20 हजार लोगों का इंटरव्यू किया गया। इसमें उन तथ्यों को सामने लाने की कोशिश की गई जो नागरिकों के मुताबिक मतांतर या समाज को बांटते है। सर्वे के मुताबिक 63 फीसदी भारतीय अलग-अलग बैकग्राउंड्स, संस्कृति या दृष्टिकोण वाले लोगों के पॉइंट पर भारत को सहिष्णु देश मानते हैं।

वहीं हंगरी के लोग अपने देश को सबसे कम सहिष्णु मानते हैं। इसके बाद साउथ कोरिया और ब्राजील का स्थान है। सर्वे के मुताबिक भारत में 49 फीसदी लोगों को लगता है कि राजनीतिक विचारों में मतभेद तनाव का का कारण बनते हैं।  सर्वे के मुताबिक 53 फीसदी भारतीयों को लगता है कि दूसरे बैकग्राउंड, संस्कृति या दृष्टिकोण वाले लोगों से मेलजोल पर आपसी समझ और सम्मान की भावना पैदा होती है।

Related Posts

Leave a Reply