July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

आईडीबाआई  600 करोड़ का घोटाला: सीबीआई के जाल में 15 कर्मचारी   

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क 

सीबीआई ने आईडीबाआई बैंक के 15 कर्मचारियों सहित एक्सेल सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड के 24 कर्मचारियों के खिलाफ घोटाले का केस दर्ज किया है। यह घोटाला 600 करोड़ रुपये का है। इन सभी पर कंपनी के नाम से फर्जी लोन पास कराने का आरोप है।

बता दे, भारतीय रिजर्व बैंक ने आईडीबीआई बैंक पर कुछ दिनों पहले 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। आईडीबाआई के उच्चाधिकारियों के पास एनपीए के बारे में तय नियमों के मुताबिक जानकारी न होने पर केंद्रीय बैंकर ने यह जुर्माना लगाया था।
आरबीआई के नियमों के अनुसार सभी बैंकों के लिए नियम हैं कि अगर उनका एनपीए 15 फीसदी से अधिक है तो इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी होती है,  लेकिन बैंक ने 6 हजार करोड़ से अधिक के एनपीए की जानकारी छुपाई थी। आरबीआई के मुताबिक बैंक ने 6, 186 करोड़ के एनपीए के बारे में जानकारी नहीं दी, जिसके बारे में आरबीआई को बाद में पता चला, यह लोन राशि वित्त वर्ष 2016 की है।

Related Posts

Leave a Reply