बिहार : वह मदद मांगती रही, 8 -10 लगके हैबनियत का विडिओ बनाते रहे

न्यूज डेक
सरेआम सड़क पर हो रही थी नाबालिग के साथ हैबनियत। वह चीख रही थी, उसकी मदद की गुहार को अनसुना कर ८ -10 लड़के बगल में खड़े होकर इस दरिंदगी का विडिओ बना रहा यह। बिहार के जहानाबादघाटे इस घटना ने जैसे पुरे देश को एकबार फिर झंझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है। इसमें सड़क पर एक नाबालिग लड़की को दबोचकर आधे दर्जन लड़के उसके साथ दरिंदगी कर रहे हैं। वही दूसरी ओर आठ से दस वर्ष के लड़के मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं।
दरअसल वीडियो में दिखता है कि करीब आधे दर्जन लड़के एक लड़की को पकड़े हुए हैं। लड़की उन्हें बार-बार भैया कहकर छोड़ देने को कहती है मगर लड़के नाबालिग लड़की के कपड़े जबरन उतार रहे हैं। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर रहे हैं। इस बीच लड़की को वे सड़क पर गिरा देते हैं। बाद में किसी तरह से लड़की चंगुल से छूटती है। चौंकाने वाली बात है कि घटना में शामिल सभी 20 साल से कम उम्र के लड़के हैं।
आईजी नैय्यर हसनैन खान की ओर से गठित एसआईटीम टीम के अनिल कुमार सिंह की टीम चार लड़कों की गिरफ्तारी कर उनसे पूछताछ कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘निशब्द हूं! नीतीश कुमार के भाजपाई रामराज में 8-10 दरिंदे एक नादान 13-14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। क्या हो गया है समाज को?