July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

विप्लब देव के बाद रुपानी ने लगाया ज्ञान सागर में गोंते, कहा, नारद करते थे गूगल जैसा काम

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव के बाद  गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी के ज्ञान सुनकर दुनिया हैरान हो गयी । विजय रुपानी ने देवर्षि नारद मुनि की तुलना गूगल से करते हुए कहा, जिस तरह से गूगल को पूरी दुनिया की जानकारी है, वैसे ही देवर्षि नारद मुनि को भी सबका मालूम था कि कहां क्या हो रहा है और कौन क्या कर रहा है। आरएसएस की शाखा विश्व संवाद केंद्र की ओर से आयोजित ‘देवर्षि नारद जयंती’ कार्यक्रम में रुपानी ने कहा कि नारद सूचनाओं से भरे हुए व्यक्ति थे। सूचनाए इकट्ठी करना उनका धर्म था ताकि अगर किसी को उनकी जरूरत हो तो वे वहां पहुंच जाएं।

वैसी रूपानी पहले भाजपा नेता नहीं जिन्होंने इस तरह के बयान देकर लोगों को हैरान कर दिया है, इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा था कि भारत में महाभारत काल के समय से ही इंटरनेट का इस्तेमाल हो रहा है। तभी तो संजय ने महाभारत के युद्धक्षेत्र का पूरा हाल धृतराष्ट्र को सुनाया था। तो वहीं गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने पीएम मोदी और डा. भीम राव अम्बेदकर को ब्राह्मण बताया तथा भगवान कृष्ण को ओ.बी.सी. के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि ऋषि सांदिपनी ने कृष्ण को भगवान बनाया। उन्होंने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य, भगवान राम और भगवान कृष्ण की सफलता में ब्राह्मणों का हाथ है।

Related Posts

Leave a Reply