July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

वोट के बदले मंगलसूत्र से विदेश में पढाई तक, भाजपा के लुभावने  वादे 

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज  डेस्क 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लाईये बदले में ने मंगलसूत्र से लेकर विदेश में पढ़ाई  मौके पाइये। आज बीजेपी ने ऐसे ही हज़ारों लुभावने वादों के साथ कर्णाटक चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में मुख्य रूप से किसानों, महिलाओं को बेरोजगारों को अपनी ओर लुभाने की कोशिश की है। लिहाजा इन लोगोंम से जुड़ी कई योजनाओं का भाजपा ने ऐलान किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो इसे पूरा करेगी। भाजपा के घोषणा पत्र को जारी करने के दौरान पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
अपने घोषणापत्र में बीजेपी ने सिंचाई योजना के लिए भाजपा ने 1.5 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की बात कही है। गो हत्या को रोकने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा।
वही महिलाओं को 3 ग्राम का मंगलसूत्र के साथ ही सभी बीपीएल परिवार की महिलाओं को उनकी शादी में दिया जाएगा। महिलाओं को सस्ते दर पर दो लाख रुपए तक का कर्ज दिया जाएगा, उनसे सिर्अफ एक फीसदी ही ब्याज लिया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे रह रहे सभी परिवार की महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन दिया जाएगा।
नौकरी मुहैया कराने के लिए 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जानवरों के कल्याण के लिए 3000 करोड़ रुपए खर्च करेंगे। किसानों को पंप सेट चलाने के लिए 10 घंटे फ्री बिजली दी जाएगी।
400 एसटी बच्चों को विदेश में पढ़ने के लिए भेजा जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। कांग्रेस सरकार के खिलाफ श्वेतपत्र लाया जाएगा। सभी बच्चों को स्नातक तक की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply