July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

कर्नाटक दौरे में लिंगायत समुदाय को लुभाने राहुल ने बनाया यह प्लान  

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क 
चुनाव प्रचार में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी क्या गुल खिलाएंगे   कर्नाटक  को इसका इंतजार है। राज्य में  हर दिन रैलियों का सिलसिला बरकरार है। इसी क्रम में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कई रैलियां हैं। आज वह उत्तर कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे, ये इलाका लिंगायत समुदाय के प्रभुत्व वाला इलाका है। राहुल आज सुबह 11.30 बजे से कलबुर्गी से दौरे की शुरूआत की। इसके बाद वह गदग और हावेरी जिलों में जाएंगे।

बता दें कि लिंगायत समुदाय लंबे समय से इसे हिंदू धर्म से अलग धर्म का दर्जा देने मांग करता रहा है। ये कर्नाटक की अगड़ी जातियों में आते हैं। कर्नाटक में लगभग 18 फीसदी आबादी हैं इनकी, साथ ही सिर्फ कर्नाटक की नहीं बल्कि महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भी इनकी काफी संख्या है। इसी के चलते बीजेपी ने लिंगायत समुदाय से आने वाले बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस इसे हिंदू धर्म से अलग धर्म का दर्जा देने पर चुनाव लड़ रही है। कर्नाटक में 224 सीटों पर 12 मतदान होना है, जिसकी मतगणना 15 मई को होगी।

Related Posts

Leave a Reply