July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

यूपी आज रात के बाद अखिलेश रह जायेंगे सपा के एक आम कार्यकर्ता 

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क  
17 साल में पहली बार समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसी भी सदन के सदस्य नहीं होंगे। अखिलेश यादव की विधान परिषद की सदस्यता आज यानि शनिवार रात के बाद खत्म हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की विधान परिषद में 5 मई को पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकाल खत्म हो रहा है अब वह एक आम राजनीतिक कार्यकर्ता रह जाएंगे। अखिलेश के साथ 11 अन्य सदस्यों का कार्यकाल भी आज समाप्त हो रहा है।
मालूम हो, अखिलेश यादव ने साल 2000 में कन्नौज से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। अखिलेश यादव ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि 2019 में वह कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे यानी अगले 1 साल तक अखिलेश किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे। 2019 में वह पत्नी डिंपल की सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Related Posts

Leave a Reply