July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

वित्तीय संकट :   अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप ने खाली किया अपना मुख्यालय  

[kodex_post_like_buttons]

 

न्यूज डेस्क 

अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप ने मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित अपना मुख्यालय रिलायंस सेंटर को खाली कर दिया है। वजह बताई जारी है वित्तीय संकट की मार। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, कर्ज के बोझ को कम करने के लिए अनिल अम्बानी अपनी संपत्तियाें को बेच रहे हैं और इसी वजह से यह औद्योगिक समूह ने अपने हेडक्वार्टर को सांताक्रूज स्थित दफ्तर में चलाने का फैसला लिया है। बाजार के जानकारों का अनुमान है कि इस स्थल का किराया 10 लाख रुपये महीने तक हो सकता है।   को खली करने का मतलब है इस रूपए को बचाना।

मुंबई मिरर ने बिना नाम जाहिर किये समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा है कि अब अनिल अंबानी सहित कंपनी का पूरा टॉप मैनेजमेंट वहीं बैठेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों से बलार्ड ऐस्टेट ऑफिस का उपयोग बोर्ड मीटिंग या प्रेस कान्फ्रेंस जैसे अहम मौकों पर ही किया जा रहा था।

बता दे, अनिल अंबानी के नेतृत्व वाला रिलायंस ग्रुप पर करीब 60 हजार करोड़ रुपये कर्ज है। कंपनी ने इसी साल मुंबई में अपना पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस अडानी समूह को 18,800 करोड़ रुपये में बेच दिया था। कंपनी ने अपने रिलायंस कम्यूनिकेशन का 51 प्रतिशत स्टेक भी अपने कर्जदाताओं को देने की पेशकश की है।

Related Posts

Leave a Reply