July 7, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

‘मंदिर तोड़ने के कारण ही टुटा फ्लाईओवर, हुई मौत’, राज बब्बर ने लगाया सरकार पर आरोप  

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

मंदिर तोड़कर बनाने के कारण ही फ्लाईओवर टुटा और लोगों की जान गयी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने फ्लाईओवर हादसे में घायलों को देखने के बाद प्रदेश सरकार पर यह बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार वाराणसी में काफी काम को लोकसभा चुनाव से पहले खत्म करना चाहती है। यहां पर भी 3 मंदिरों को तोड़कर फ्लाईओवर बनवाया जा रहा था।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर फ्लाईओवर हादसे में घायल लोगों के साथ ही उनके परिजनों से भी मिले। वह काफी देर तक अस्पताल में रहे।
इस फ्लाईओवर को बनाने के कारण 3 मंदिरों को तोड़ा गया है। लोगों का मानना है कि हो सकता है कि इसी कारण से कल इसके 2 बीम जमीन पर आ गए।
राज बब्बर ने लोगों के इस धरना को तूल देते हुए  कहा, हमें पता चला है कि सरकार लोकसभा चुनाव से पहले सभी काम पूरा कराने की जल्दी में है। इसी कारण काम को काफी तेजी से कराया जा रहा है। इस फ्लाईओवर को बनाने के लिए भी जल्दबाजी में सरकार ने तोडा तीन मंदिर।

Related Posts

Leave a Reply