July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

कर्णाटक : राज्यपाल ने संविधान की अनदेखी कर येदियुरप्पा को बनाया मुख्यमंत्री : आरोप में धरने पर बैठे कांग्रेस 

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

कर्नाटक में आखिरकार बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। बता दे, वो तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया। लेकिन येदियुरप्पा के शपथ लेते ही  एक तरफ जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजभवन के बाहर जश्न मनाया। वहीं इसे  राज्यपाल पर संविधान की अनदेखी का आरोप लगा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। अबतक ईगलटन रिसोर्ट में बैठे कांग्रेस विधायक भी फ्रीडम पार्क पहुंचकर धरने पर बैठ गये हैं। 

कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आजाद की अगुवाई में सभी विधायक प्रदर्शन करने के लिए विधानसभा में एकत्र हुए हैं। गुलाम नबी आजाद के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल विधानसभा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके पहले रात भर चले राजनीतिक ड्रामे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शपथ ग्रहण समारोह रोकने से इंकार कर दिया था। 
कांग्रेस का कहना है कि ने जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन के पास बहुमत होने के बाद भी भाजपा के इशारे पर राज्यपाल ने येदियुरप्पा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। 

Related Posts

Leave a Reply