मुसीबत टलते ही सिद्धू मिले सोनिया-प्रियंका से, कहा नयी शुरुवात से पहले लिया आशीर्वाद
[kodex_post_like_buttons]
![](https://kolkatatimes.co.in/hindi/wp-content/uploads/sites/3/2018/05/priyanka-wadera-navjot-sidhu.jpg)
न्यूज डेस्क
30 साल पुराने रोडरेज मामले में छुटकारा पाते ही सीधे सोनिया गाँधी के सरण में पहुंच गए नवजोत सिंह सिद्धू। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल नई पारी की शुरुआत के लिए आर्शीवाद लिया। साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ मिलकर उनके समर्थन के लिए धन्यवाद कहा।
गाँधी परिवार से मिलने के बाद सिद्धू ने कहा कि सोनिआ गाँधी उनके लिए एक प्रेरणा है जो प्रतिकूल समय में उनके साथ खड़ी थीं और उन्हें पार्टी में शामिल करवाने के पीछे भी उनका का हाथ रहा। उन्होंने अपने वादे को दोहराते हुए कहा कि वह पार्टी तथा पंजाब के लिए प्रतिबद्धता रहेंगे।