July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

प्रिंस हैरी-मेगन की शादी में भारत का तौफा बैल की जगह उसकी फोटो  

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

पूरी दुनिया की नज़र अब प्रिंस हैरी उनकी मंगेतर मेगन मार्केल की होने वाली शादी पर पैकी हुई है। 19 मई को होनेवाली इस शाही शादी में 256 करोड़ खर्च किए जाएंगे। अब जोड़ा जितना महत्तपूर्ण है उनके मेहमान भी उतने ही खास होंगे। मिलनेवाले उपहार भी दुनिया से हटके होगा। इस लिस्ट में भारत भी पीछे नहीं है। बताया जा रहा है भारत की ओर से जो तोहफा प्रिन्स को दी जाएगी वह उनके लिए बहुत ही खास है। गिफ्ट में एक खास मेरी नाम का एक बैल दिया जाएगा।  गलती हो गयी दरअसल बैल नहीं बैल का फोटो फ्रेम में जड़वाकर भेजा जायेगा। पीटा (PETA) इंडिया की तरफ से ये तोहफा दिया जाएगा।

इस बैल का नाम को मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी के नामों को मिलाकर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि मेगन और प्रिंस हैरी दोनों ही सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। वे ऐसे संगठनों से भी जुड़े हैं जो बेजुबान जानवरों की रक्षा के लिए काम करता है।

पीटा इंडिया की ओर से बताया गया कि इंग्लैंड में ठंड बहुत ज्यादा। इस वजह से ‘मेरी’ को वहां नहीं भेजा जाएगा। इसकी जगह उसकी फोटो को फ्रेम कर शाही जोड़े तक पहुंचाया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply