July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक सफर

तेल और गैस ने रेत के टिलों को भी दुनिया  के सामने चमकाया 

[kodex_post_like_buttons]
 न्यूज डेस्क
फारस की खाड़ी में स्थित मोती से दिखने वाले इस देश को खाने की कमी का सामना करना पड़ा। इस देश ने अरब देशों की शर्तों को मानने से इंकार कर नए विकल्प तलाश लिया। कभी रेत का टीला भर रहने वाले इस देश में आज ऊंची-ऊंची चमकदार इमारतें दिखाई देती हैं। यह है क़तर
हमास जैसे आंतकवादी गुट को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए सउदी अरब और अन्य अरब देशों ने मिलकर कतर पर पाबंदियां लगा दी। पाबन्दी हटाने के लिए शर्त मैंने के लिए कहा गया लेकिन कतर नहीं माना और पाबंदियां जारी रही।
फारस की खाड़ी में स्थित यह देश जिसकी दक्षिणी सीमा केवल सउदी अरब से लगती है। इसकी आबादी लगभग 22 लाख है, जिसमें से बहुत से लोग प्रवासी हैं।
कतर अति उच्च मानव विकास वाला देश है। उच्च आय वाला देश है जो आज समृद्धि के शिखर पर है। कतर की गिनती उन देशों में की जाती है जहां तेल और गैस का भंडार है। कतर में दुनिया का सबसे बड़ा गैस का भंडार है। इसी तेल और गैस के कारण कतर आज सफलता की सीढ़ी चढ़ता जा रहा है। यही तेल और गैस इस क्षेत्र में विवाद का कारण है। अरब देशों खासकर सउदी अरब को यह बात खटकती है कि एक अदना-सा मुल्क कैसे इतनी जल्दी इतना समृद्ध हो गया।
कतर के इतिहास में जाए तो हमें पता चलता है कि 1783 तक कतर तुर्की के हाथ में था। ब्रिटिश औपनिवेश बनने के बाद कतर का नाता ब्रिटेन से गहरा गया। जब ब्रिटेन ने कतर को आजाद किया तो उसकी बागडोर उसने सउदी अरब के हाथ में दे दी। मोहम्मद अल थानी को वर्तमान कतर का संस्थापक कहा जाता है।
अमेरिका ने कतर में देश बाहर सबसे बड़ा सैनिक अड्डा बनाया। इसमें भी एक और पेंच है। कतर भी जानता है कि तेल और गैस के भंडार ज्यादा समय तक साथ नहीं दे सकते, इसलिए उसने कई विकल्प खोजें जिनमें अपने हमदर्द की तलाश की। जब अरब देशों ने कतर पर पाबंदियां लगाई और खाने की कमी हो गई, तो ईरान ने तुरंत कारवाही करते हुए एक विमान के जरिए खाने का सामान भेज दिया। कतर तेल और गैस के जरिए एशियन, यूरोपियन और अमेरिका के साथ रिश्तों को प्रगाढ़ कर रहा है।
कतर की ऐसी कुछ खास पहचान नहीं है, परंतु अलजजीरा चैनल के जरिए उसे अलग ही पहचान मिली। अलजजीरा कतर का माउथपीस बन गया। कतर ने अलजजीरा का गलत फायदा भी उठाया। अलजजीरा ने अरब क्रांति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, खूब कवरेज दिया। इजिप्ट की सरकार को गिराने और मुस्लिम लीग की सरकार बनाने में अलजजीरा का बड़ा हाथ था।
कतर भले लगभग पूर्णत: राजशाही वाला देश है लेकिन उसने अपने नागरिकों को आगे रखने के लिेए बहुत से काम किए। एजुकेशन हब के जरिए कतर अरब का शिक्षा का केन्द्र बनता जा रहा है। फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने अपने कैंपस खोले है जिसमें जॉर्जटाउन जैसी यूनिवर्सिटी शामिल है।
कतर एयरवेज को फाइव स्टार होटल के नाम दिया जाए तो गलत ना होगा। कतर ने लोगों को आकर्षित करने और शोहरत दिखाने के लिए बहुत कुछ किया। फीफा वर्ल्ड कप 2022 भी एक उदाहरण है जिसके आयोजन की जिम्मेदारी कतर को सौंपी गई है।

Related Posts

Leave a Reply