July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक स्वास्थ्य

14 साल तक ट्विन को शरीर में छुपाये रखा लड़की ने

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क 
दुनिया में  कई बच्चे असाधारण शारीरिक बनावट के साथ पैदा होते हैं। कइयों की इस वजह से मौत हो जाती हैं। लेकिन कुछ बच भी जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ  अफ्रीकी देश इथोपिया की रहने वाली देबबेत (19) के साथ। 14 साल तक उसने अपनी शरीर में ऐसे राज छिपाए रखा जिसे जानकर पूरी दुनिया ही नहीं बल्कि डॉक्टर भी हैरान हो गए। देबबेत दिखने में तो बिल्कुल आम लड़की की तरह ही थी। राज़ से पर्दा उस दिन उठा जब देबबेत की एक दोस्त ने उसके सामने ही कपड़े बदले। दोस्त की शारीरिक बनावट और खुद की शारीरिक बनावट में देबबेत को काफी अंतर दिखाई दिया।
उस समय देबबेत की उम्र केवल 14 साल ही थी और वह पैरासाइटिक ट्विन के साथ ज़िंदगी जी रही थी। जिसकी वजह से देबबेत के पेट के नीचे जन्म से ही दो हाथ और पैर जुड़े हुए थे। जो समय के साथ-साथ बढ़ते चले गए। लेकिन देबबेत की आर्थिक हालत इतनी अच्छी नहीं थी की वह इसका इलाज करवा पति। लेकिन सबसे ज़्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि 14 साल की उम्र तक किसी अन्य शख्स को भनक भी नहीं पड़ी।
लेकिन साल 2012 में देबबेत की ज़िंदगी में वो पल भी आया जब वह भी आम इंसान की तरह साधारण हो गई। 8 घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद डॉ. एरिक गोकेन ने देबबेत के शरीर से अतिरिक्त हिस्से को अलग कर दिया। चौंकाने वाली बात ये है कि परिवार वालों ने कभी भी ये नहीं सोचा कि  उसकी अलग शारीरिक बनावट किसी कमी की वजह से है। वे हमेशा यही सोचते रहे कि किसी श्राप की वजह से उनकी बेटी के शरीर में अतिरिक्त हिस्से जुड़े हुए हैं। वोर्कितु देबबेत ने अंततः मौत को मात देने में कामयाबी पा ली है।

Related Posts

Leave a Reply