July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

अपने दर्द को छुपाने के लिए इन स्टारों ने कभी नहीं की शादी 

[kodex_post_like_buttons]
बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं जिन्होंने सोहरत,खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज किया लेकिन अपना घर नहीं बसाया। वैसे तो कई बॉलीवुड स्टारों की शादियां धूमधाम से होती हैं। लेकिन कई ऐसे भी सितारें भी हैं जिन्होंने शादी नहीं की। जानना चाहेंगे इनके इस फैश्लें के पीछे दर्द भरी कहानियों को !
आशा पारेख
हिंदी सिनेमा में आशा पारेख 1960 और 1970 के दशक में चोटी की अभिनेत्रियों में शामिल रहीं। लेकिन उन्होंने कभी शादी नहीं की। हालांकि अपनी आत्मकथा में उन्होंने माना कि उन्हें निर्देशक नासिर हुसैन से प्यार था। लेकिन यह प्यार परवान क्यों नहीं चढ़ा यह किसी को नहीं पता।
नंदा
अभिनेत्री नंदा की निर्माता मनमोहन देसाई से सगाई हुई थी। लेकिन शादी से पहले ही मनमोहन देसाई एक हादसे में मारे गए। इसके बाद नंदा ने कभी शादी नहीं की।
सुरैया
मशहूर अभिनेत्री सुरैया और जाने माने एक्टर देवानंद के इश्क के किस्से बहुत मशहूर हुए, लेकिन बताया जाता है कि सुरैया की मां ने उन्हें देवानंद से शादी नहीं करने दी। इसके बाद सुरैया ने कभी शादी नहीं की।
परवीन बाबी
सबसे दर्दनाक कहानी परवीन बाबी की  है। 70 और 80 के दशक की सबसे कामयाबी अभिनेत्रियों में शुमार परवीन बाबी के कई लोगों से संबंध रहे हैं, जिनमें महेश भट्ट का नाम सबसे ऊपर था। लेकिन उन्होंने शादी कभी नहीं की। सुपरस्टार अभिताभ बच्चन के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया था। आखिर बेहद दुखद स्थिति में उनका देहांत हुआ।
संजीव कुमार
गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता संजीव कुमार ने भी कभी शादी नहीं की। बताया जाता है कि उन्होंने 1973 में हेमा मालिनी के सामने शादी की पेशकश रखी थी। सुलक्षणा पंडित के साथ भी उनके अफेयर के किस्से मशहूर हुए। लेकिन दोनों ही हमेशा कुंवारे रहे।
जयललिता
राजनीति में कदम रखने से पहले जयललिता तमिल फिल्मों की एक मशहूर अभिनेत्री थीं। वह तमिल सुपरस्टार और बाद में राजनेता बने एमजी रामचंद्रन की करीबी थी और बाद में उनकी उत्तराधिकारी भी बनी। लेकिन जयललिता आजीवन सिंगल रहीं।
अनु अग्रवाल
1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ से अनु अग्रवाल रातों रात बड़ी स्टार बन गईं। लेकिन फिर कभी उन्हें ऐसी कामयाबी नहीं मिली। बाद में एक हादसे में उनके चेहरे को बहुत नुकसान हुआ। आज तक उन्होंने शादी नहीं की है।
Image result for nagmaनगमा
नगमा फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। राजनीति में भी उन्होंने कदम रखा। लेकिन शादी अब तक नहीं की है। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के साथ उनके अफेयर की अफवाहें खूबी चलीं।
Image result for sushmita senसुष्मिता सेना
मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन भी शादी न करने वाली बॉलीवुड हस्तियों में शामिल हैं। हालांकि कई लोगों से उनके संबंध रहे हैं। उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया हुआ है और सिंगल पेरेंट के तौर पर उनकी परवरिश कर रही हैं।
Related imageतब्बू
रिपोर्टों के मुताबिक अभिनेत्री तब्बू की सगाई फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से हुई थी, लेकिन निजी मतभेदों के कारण बात बन नहीं सकी। तेलुगु सुपरस्टार के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया। लेकिन तबू अभी तक सिंगल हैं।
Image result for salman khanसलमान खान
यह बॉलीवुड का सबसे बड़ा सवाल है: सलमान खान शादी कब करेंगे? वह 52 साल के हो गए हैं। उनकी जिंदगी में संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ जैसी कई अभिनेत्रियां आई हैं। लेकिन सलमान अब भी सिंगल हैं।
Image result for karan joharकरन जौहर
मशहूर बॉलीवुड निर्माता निर्देशक करन जौहर 45 की उम्र को पार कर चुके हैं, लेकिन वह कहते रहे हैं कि शादी नहीं करेंगे। हाल में वह सरोगेसी से जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। वह अपनी लैंगिकता को लेकर भी लगातार सुर्खियों में रहते हैं।

Related Posts

Leave a Reply