September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक स्वास्थ्य

100 साल पहले निपाह से ज्यादा घातक वायरस का सामना कर चूका है दुनिया, गयी थी 7 लाख लोगों की जान 

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
केरल में इन दिनों निपाह वायरस का प्रकोप छाया हुआ है। इससे अभी तक एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। जो पुरे देश में आतंक मचाये हुए है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 100 साल पहले भी ऐसा ही एक वायरस आया था जो बहुत घातक था। ये पहले विश्‍व युद्ध के समय की बात है। इसे स्‍पेनिश वायरस या स्‍पेनिश फ्लू के नाम से भी जाना जाता है। यह इतनी तेजी से फैला था कि लाखों लोग इसकी चपेट में आ गए थे।
बताया जाता है कि इस वायरस से मरने वालों की संख्‍या तो युद्ध में मारे जाने वालों से भी अधिक थी। इस वायरस ने सबसे अधिक कहर अमरीका में बरपाया था। एक अनुमान के मुताबिक यहां पौने सात लाख नागरिकों की मौत इस वायरस से हुई थी। जब इसका संक्रमण फैलता था तो इसके लक्षण समझ में नहीं आ पाते थे। धीरे-धीरे यह अपना असर दिखाना शुरू कर देता। भीषण संक्रमण की अवस्‍था में कुछ घंटों में ही मरीज की मौत हो जाती थी।
चूंकि इस वायरस से निपटने का कोई उपाय नहीं था, ऐसे में सरकारों ने स्‍कूल, बाजार आदि बंद करा दिए थे ताकि बड़े पैमाने पर लोग इससे संक्रमित होने से बच सकें। इसके बावजूद इस वायरस ने लाखों लोगों को अपना शिकार बनाया। उस समय इस रोग ने महामारी का रूप ले लिया था। नगरीय से लेकर ग्रामीण आबादी सभी इसकी चपेट में आ गई थी। अमरीका में अलास्‍का का आंचलिक क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हो गया था। एक के बाद एक गांव इस प्रकोप से खली हो गया था।

Related Posts

Leave a Reply