हिमांग्शु रॉय के बाद राजेश साहनी, ऐटीएस मुख्यालय में खुद को मारी गीली, मौत
[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क
सुपरकॉप हिमांग्शु रॉय के बाद एक और पुलिस अधिकारी ने मौत को गले लगाया। आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एटीएस के एक काबिल अफसर ने एटीएस मुख्यालय में अपने ऑफिस में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी ने खुद को शूट कर लिया। हालाँकि उनके ऐसा कदम उठाने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
एटीएस मुख्यालय में एडिशनल एसपी राजेश साहनी ने खुद को गोली मारी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। राजेश साहनी एटीएस के बेहद शानदार और काबिल अफसरों में गिने जाते थे। बीते सप्ताह आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी समेत कई बड़े ऑपरेशन को राजेश साहनी अंजाम दे चुके थे। एटीएस के गोमती नगर मुख्यालय में यह घटना हुई है।
ज्ञात हो इसी महीने के 11 तारीख को महाराष्ट्र के आईपीएस हिमांग्शु रॉय ने अपने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मरकर आत्महत्या कर ली थी। हालाँकि उनके मौत के पीछे कारन बताया गया था उनकी बीमारी कैंसर। लेकिन राजेश साहनी के आत्महत्या के लीची के कारन का अभी तक पता नहीं चल पाया है।