July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

कैलिफोर्निया में पंजाबियों ने भारत को किया शर्मसार, 7 गिरफ्तार, हो सकती है 8 साल की सजा 

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबियों ने भारत को किया शर्मसार। उत्तरी कैलिफोर्निया में शर्मनाक हरकत करते हुए पकड़े गए। की पुलिस ने एक वाटर पार्क में नाबालिग बच्चियों के साथ गलत हरकतें करने के अारोप में 7 पंजाबियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस संबंध जानकारी देते कहा कि सोमवार को गोल्फलैंड सनस्प्लाश वॉटर पार्क में इन व्यक्तियों द्वारा की गई छेड़खानी के बाद लड़कियों ने इसकी शिकायत पार्क की सिक्योरिटी को दी और सिक्योरिटी गार्डों ने पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया।
गवाहों के बयानों और आधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अलग -अलग धाराअों के तहत मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान गुरशरनपाल बंगा (34), मनप्रीत सिंह ढिल्लों (26), लखवीर सिंह गिल (30), बलजिन्दर सिंह खैहरा (38) बलविन्दर सिंह मल्ली (32), धर्मपाल सिंह (21) और हरप्रीत सिंह तलवार (18) के रुप में की है। बताया गया है कि अारोपियों की जमानत के लिए 3 लाख डॉलर की बेल निर्धारित की गई है।
जानकारी के मुताबिक इन लोगों के खिलाफ कैलिफोर्निया पीनल कोड सेक्शन 288(ए) बच्चों को गलत तरीके के साथ छूने के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और यदि अारोप साबित हो जाते हैं तो उनको 3 से 8 साल तक की सजा हो सकती है।

Related Posts

Leave a Reply