July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

उलटपुराण : यह क्या लिख डाला गुजरात के कक्षा 12 की किताब में, राम को ही बता दिया सीता का अपहरणकर्त्ता 

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क 

गुजरात के स्कूलों में कक्षा 12 की संस्कृत विषय के लिए आई किताबों में भारत के आदि धर्मग्रन्थ को ही झुटला दिया। किताब में ऐसा उलटपुराण जिसे पढ़ते ही शिक्षा का बेहाल स्थिति उजागर हो जाती है। दरअसल, इस किताब में सीता का अपहरण करने वाले का नाम रावण नहीं राम बताया गया है।

किताब इंट्रोडक्शन टु संस्कृत लिट्रेचर के पृष्ठ संख्या 106 पर लिखा गया है, यहां कवि ने अपनी मौलिक सोच और विचार से राम के चरित्र की बेहतरीन तस्वीर खींची है। राम द्वारा सीता का अपहरण कर लिए जाने के बाद लक्ष्मण द्वारा राम को दिए गए संदेश का दिल छू जाने वाला वर्णन किया गया है। बता दें कि यहां राम की जगह रावण लिखा जाना चाहिए था।

गुजराती टेक्सटबुक में छपे कालिदास के काव्य ‘रघुवंशम’ में यह बात सही छपी है। इस बारे में जब गुजरात स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल टेक्स्टबुक्स के एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट डॉ. नितिन पेठानी से संपर्क किया गया तो पहले तो उन्हों इसके बारे में जानकारी होने से ही इनकार कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने गलती स्वीकार कर ली।

Related Posts

Leave a Reply