इस कलियुगी मां की करतूत सुन सन्न हो जायेगा दिमाग, नवजात बेटी की हत्या के बाद उसके शव क्व साथ किया यह

माओ तोगवा (25) को टोक्यो की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने अपनी नवजात बेटी की हत्या कर उसका शव अपनी कंपनी के लॉकर में छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नवजात का शव सूटकेस के अंदर पन्नी में लपेट कर रखा गया था।
टोक्यो पुलिस के अनुसार माओ जिस कंपनी में कार्यरत थी उसी के एक कैफे रूम में इस साल 13 जनवरी को उसने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के रोने की आवाज कोई सुन न ले इसलिए एक कपड़े से बच्ची का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसका शव पन्नी में लपेट कर एक छोटे सूटकेस में रखा और कंपनी परिसर के बाहर 200 मीटर दूरी पर बने लॉकर रूम में जाकर वह सूटकेस रख दिया। हालाँकि उसने ऐसा क्यों किया इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है।