July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

इन तरीकों से इस गर्मी में भी आपके घर रहेंगे एकदम ठंडा 

[kodex_post_like_buttons]

 

गर्मियां आ गयी हैं। रोज दिन के तापमान बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी हालत में घर को ठंडा रखना बड़ी चुनौती है। कमरे ठंडे रहें इसके लिए कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाने चाहिए। तो आइए आपको इन कुदरती उपायों के बारे में बताते हैं।

घर गर्म होने के कारण 
शहरों में घर ईंट और सीमेंट के बने होने के कारण जल्दी गर्म होते हैं और ठंडा होने में वक्त लेते हैं।
दोपहर के समय बाहर से आने वाली लू भी घर को अधिक गर्म कर देती है।
किचेन में चिमनी और एकेजास्ट फैन नहीं होने के कारण भी घर जल्दी गर्म हो जाते हैं।
आजकल घरों में बिजली से चलने वाले यंत्र या उपकरण भी ज्यादा मौजूद होते हैं। इस कारण भी घर गर्म हो जाते हैं।
मार्डन फ्लैट्स में ओपन किचेन का होना भी लिविंग रूम के तापमान को बढ़ा देता है।
घर को ठंडा रखने के उपाय
घर को गर्मी से बचाने में रंगों का बहुत असर होता है। घर की पुताई करने में अंदर की तरह हल्के नीले रंग का इस्तेमाल करें। हल्का नीला रंग कम गर्मी सोखता है इससे घर ठंडा रहता है। इसके अलावा घर की छत को सफेद रंग से पुताई करवाएं जिससे अधिकाधिक धूप को रिफ्लेक्ट करें।
घर के अंदर केवल सर्दियों में ही कालीन बिछाएं। गर्मियों में कालीन हटा दें। कालीन कमरे के तापमान को बढ़ा देती है।
छत पर बांस का मंडप बनाएं। अधिकाधिक पेड़ लगाएं। पेड़ गर्मी को रोकते हैं और घर को हरा-भरा रखते हैं।
गर्मियों में शाम को छत पर पानी का छिड़काव करने से घर जल्द ही ठंडे हो जाते हैं।
घरों में गमलों में भी पौधे लगा सकते हैं। मनी प्लांट और पुदीने के पौधे भी लगा सकते हैं।
हल्के रंग और कॉटन की बेडशीट के साथ हल्के रंग के पर्दे न केवल सुकून देते हैं बल्कि घर को ठंडक भी पहुंचाते हैं।
हमेशा हवादार घर बनवाएं। सुबह-शाम इस बात का ध्यान रखें कि खिड़कियां खुली हों। घर में क्रॉस वेंटिलेशन का होना जरूरी है। हवा के इस तरह बहाव से घर ठंडा रहेगा।

Related Posts

Leave a Reply