July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

सुजैन नहीं,बॉलिवुड की इस गुमनाम एक्ट्रेस से रिश्ता जोड़ने के लिए ही अर्जुन ने तोडा 20 साल का साथ !  

[kodex_post_like_buttons]

 

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लेने की बात पर अपनी मोहर लगाई थी। दोनों ने यह फैसला शादी के 20 साल बाद लिया। अर्जुन और मेहर ने तलाक क्यों लिया? इस पर हर कोई अपने-अपने अनुमान लगा रहा था, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।

वो यह कि अर्जुन का नाम एक विदेशी सुंदरी के साथ जोड़ा जा रहा है। आपको बता दें कि ऋतिक और सुजैन के तलाक के दौरान अर्जुन का नाम सुजैन के साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि उस समय भी दोनों की ओर से इस मामले पर कुछ नहीं कहा गया था।

मगर अब नया ट्विस्ट देखने-सुनने को मिल रहा है। अर्जुन की यह नई दोस्त नताशा स्टानकोविक है। नताशा का नाम सुनते ही लोग सोच रहे होंगे आखिर ये कौन है? बॉलीवुड से उनका क्या नाता है?

नताशा का जन्म सर्बिया में हुआ था। वे पेशे से एक सर्बियन डांसर और अभिनेत्री हैं।2012 में आई थीं मुंबई। नताशा को बड़े पर्दे पर पहली बार 2013 में आई प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने कई टीवी एड्स में भी काम किया।

बादशाह के फेमस गाने ‘डीजे वाले बाबू’ में जो अदाकारा अपने जलवे बिखेरती नज़र आई थीं, वो कोई और नहीं नताशा ही थीं। नताशा से अर्जुन की मुलाकात सत्याग्रह की सेट पर हुई। फिर यह मुलाकात खास रिश्ते में बदल गयी।

नताशा को आखिरी बार फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ के महबूबा गाने पर डांस करते हुए देखा गया था।

Related Posts

Leave a Reply