July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

21 साल बाद कंकाल बोल उठा, बताया कैसे पत्नी ने टुकड़े कर जमीन में दफनाया

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क 
रूस में हत्या का एक ऐसा  मामला सामने आया है जिसे जान ोंगते खड़े हो जायेंगे। यहां बगीचे में आलू लगाते वक्त जमीन से अचानक मानव की हड्डियां निकलने लगी। जिससे 21 साल पहले हुए हत्या का के षड्यंत्र पर से ना सिर्फ पर्दा हटाया बल्कि खुनी को भी पकड़ा दिया।
दरअसल रूस की राजधानी मास्को से 2,200 किमी दूर लूजिनो गांव में एक महिला ने 21 साल पहले अपने पति की ह्त्या कर उसकी हड्डियों को जमीन में दफना दिया था।
21 साल पुरानी घटना का भांडा फूटने के बाद, 60 साल की महिला ने अपने नए पति से कहा कि चिंता मत करो, यह मेरे पहले वाले पति की हड्डियां हैं। इन हड्डियों को फिर से दफना दो और भूल जाओ। हम पुलिस को नहीं बुलाएंगे। महिला ने अपने पति को बताया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने कुल्हाड़ी से अपने पहले वाले पति की हत्या कर दी थी।
महिला ने अपने पति को हत्या करने के बाद अपने पड़ोसियों को कहा था कि वे काम पर गए थे और उसके बाद लौटे ही नहीं। हालांकि, महिला के दूसरे पति ने अपनी पत्नी के बात को स्वीकार नहीं किया और इस अपराध के लिए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है, महिला को ट्रेवल करने के लिए बैन कर दिया है।

Related Posts

Leave a Reply