September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर स्वास्थ्य

यहां ठंड में पानी होता है गर्म, नहाने से ठीक होती हैं बीमारियां

[kodex_post_like_buttons]
ठंड के दिनों में नहाना वैसे भी कोई जंग लड़ने से कम नहीं होता है। गर्म पानी तो फिर भी ठीक है मगर ठंडे पानी से नहाना तो नामुमकिन सा लगता है। मगर आप ज़रा सोचकर देखिए कि ऐसे समय में यदि आपको बिना कोई जतन किये गर्म पानी मिल जाये तो आप कैसा महसूस करेंगे? निश्चित रूप से खुश हो जाएंगे ना।

बहरहाल आज हम एक ऐसी ही जगह के बारे में बात करेंगे, जहां आपको प्राकृतिक रूप से गर्म पानी मिलेगा और एक बार पानी में जाने के बाद आपको बाहर निकलने की ही इच्छा नहीं होगी। जी हां। ऐसी जगह दुनिया में मौजूद है।

हम बात कर रहे हैं दक्षिणी ग्रीनलैंड के कुजाअल्के में स्थित उनारटोक आइलैंड के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ की। यह एक ऐसा स्थान है, जहाँ सालभर गर्म पानी रहता है। पूरी बात जानने के लिए पढ़िये यह स्टोरी।

दक्षिण ग्रीनलैंड के ‘कुजआल्के’ में मौजूद उनारटोक आइलैंड मूल रूप से क्वाकोरटोक और नानोरटलिक शहरों के बीच स्थित है।

उनारटोक की ये ‘हॉट स्प्रिंग्स’ कई हजार सालों से यहाँ मौजूद हैं। लोग यहां पहुंचने के लिए नावों का सहारा लेते हैं।  उनारटोक की ये ‘हॉट स्प्रिंग्स’ कई हजार सालों से यहाँ मौजूद हैं। लोग यहां पहुंचने के लिए नावों का सहारा लेते हैं।  ग्रीनलैंड में केवल उनारटोक में ही ऐसे ‘हॉट स्प्रिंग्स’ हैं जिनमें नहाया जा सकता है। ठंड के मौसम में भी इनका तापमान 30 से 34 डिग्री के आसपास होता है।

जानकारी के मुताबिक इस जगह को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए यहां गाड़ी लाना मना है। लोग यहां दूसरे साधनों से पहुंचते हैं। आपको बता दे. यहां का पानी प्राकृतिक तौर पर गर्म रहता है।  माना जाता है कि इन प्राकृतिक हॉट स्प्रिंग में नहाने से कई बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। बहरहाल आपको यह स्टोरी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा।

Related Posts

Leave a Reply