July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल दैनिक

पूर्व पत्नी ने इमरान के सेक्स टेस्ट को लेकर किया ऐसा भंडा फोड़, सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
इमरान की मुश्किल़ें  लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब रेहम खान ने नया विस्फोटक खुलासा करते हुए इमरान के सैक्स टेस्ट को लेकर भंडा फोड़ते हुए उन पर समलैंगिक होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वो एक पाकिस्तानी एक्टर और अपनी पार्टी के ही नेताओं के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने चौंकाने वाले ये दावे अपनी बायोग्राफी में किए हैं। ये बातें सामने आने पर इमरान खान के होश हवास उड़ गए हैं।
रेहम खान ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में उन लोगों के नामों का भी खुलासा किया है, जिनसे इमरान के संबंध रह चुके हैं। इनमें पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली अब्बासी और पीटीआई लीडर मुराद सईद के नाम शामिल हैं।  रेहम का दावा है कि इनके बीच रिलेशनशिप रहे हैं।
हालाँकि इमरान और अब्बासी ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन मुराद ने ट्वीट कर इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रेहम खान के बारे में कुछ भी नहीं कहना। जो भी आरोप लगाए गए हैं वो शर्मनाक हैं।
बता दें रेहम ने पीटीआई के मीडिया कोऑर्डिनेटर अनिला ख्वाजा के साथ भी इमरान खान का अवैध संबंध होने का दावा किया था। इससे पहले रेहम ने इमरान खान पर राजनीति फायदे के लिए महिलाओं का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे।
इमरान खान ने रेहम खान से जनवरी 2015 में दूसरी शादी की थी और अक्टूबर 2015 में ही इनका तलाक हो गया था। इसके बाद इमरान ने बुशरा मानेका से तीसरी शादी की है। इमरान की पहली वाइफ ब्रिटिश महिला जेमिमा गोल्डस्मिथ थी। 9 साल के रिश्ते के बाद 1995 में इनका तलाक हो गया था।

Related Posts

Leave a Reply