महिलाओं के लिए नरक है कई देश, कहीं हत्या तो कहीं किडनैप है लीगल

कोलकाता टाइम्स
आज जहां पूरी दुनिया में महिलाओं की समानता की बात की जाती है। महिलाओं के अधिकार, सुख के लिए लड़ा जाता है। वहीं इस दुनिया में ही कुछ ऐसे देश भी है जिन्हे नर्क मन जाता है। जहां आज भी महिलाओं की स्थिति दयनीय है।
जी हां। वहां महिलाओं के लिए ऐसे-ऐसे कानून मौजूद हैं जिनके बारे में जानने मात्र से ही आप विचलित हो सकते हैं।
ऐसा ही एक देश है सऊदी अरब। जानकारी के मुताबिक वहां अभी भी महिलाओं को मूल अधिकार तक प्राप्त नहीं हैं। हाल ही में वहां महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति दी गई है।
बावजूद इसके यह कहानी यही खत्म नहीं होती। अभी भी दुनिया में कुछ देश और वहां के अजीबोगरीब कानून हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर सकते हैं।
किडनैप : माल्टा में शादी के उद्देश्य से की गई महिला की किडनैपिंग कानूनी तौर पर मान्य है। यानी अगर कोई आदमी किसी औरत का अपहरण करके उससे शादी कर लेता है तो उसे किसी तरह की सजा नहीं दी जाती।
पीट सकते हैं महिलाओं को : म्यांमार, उज़्बेकिस्तान, आर्मेनिया जैसे 46 देशों में महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा के खिलाफ कानून नहीं है। वहां पतियों द्वारा पत्नियों को मारने पर कोई कानूनी कदम नहीं उठाया जाता।