July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

पंजाब:  सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपना वादा पूरा कर 38 हज़ार किसानों का दिया 209 करोड़  माफ़ी की  मुस्कान 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
पंजाब के किसानों को बड़ी रहत भरी खुशखबरी मिली है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सहकारी सोसायटियों से कर्ज लेने संबंधी 38 हज़ार सीमांत किसानों को 209 करोड़ रुपए की कर्ज राहत देने का ऐलान किया है। यह कर्ज राहत अगले 10 दिनों में बांटी जायेगी जिसके साथ ही सरकार की कर्ज राहत स्कीम का पहला पड़ाव मुकम्मल हो जायेगा।

सीएम ने कहा कि पहले चरण में अब तक 2,77,633 सीमांत किसानों को 1,525.61 करोड़ रूपये की राहत दी गयी है। उन्होंने कहा कि रकम सीधे किसानों के खाते में भेजी गयी है।

सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने राज्य में चुनाव से पूर्व कर्ज से लदे किसानों को राहत प्रदान करने का वादा किया था। सिंह ने कहा कि सहकारी समितियों के सदस्य कुल 3.43 लाख सीमांत किसानों में 27,179 इसके लिए अयोग्य पाए गए क्योंकि वे या तो सरकारी या अर्द्धसरकारी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे या अर्हता को पूरा नहीं कर पाए।

उन्होंने बयान में कहा कि 19,706 किसानों ने आवश्यक स्व घोषित फार्म जमा करने से मना कर दिया। बाकी 38,000 किसानों को अगले 10 दिनों में कर्ज राहत प्रदान की जाएगी। सीएम ने कहा कि अगर कोई योग्य किसान छूट जाता है तो वह इलाके के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट से संपर्क कर सकता है।

Related Posts

Leave a Reply