June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म सफर

यह है कमाल : गुजरात में इंजिन तो महाराष्ट्र में होते हैं डिब्बे

[kodex_post_like_buttons]

Engine In Gujarat,  coaches are in Maharashtra

कोलकाता टाइम्स क्या आप जानते हैं भारत में ऐसे दो रेलवे स्टेशन्स हैं जहाँ ट्रैन अगर रुकता है तो उसका इंजिन एक राज्य  बाकि के डब्बे दूसरे राज्य में खड़ा होता है। जी हां। यह सच है। देश में ऐसे दो स्टेशन है जिनका का वास्ता महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान से है।

एक है नवापुर रेल्वे स्टेशन और दूसरा है भवानी मंडी रेल्वे स्टेशन। अलग-अलग राज्यों में बंटे होने के कारण ये दोनों ही स्टेशन बहुत फेमस हैं। सेल्फी लेने के शौकीन लोग इस अनोखे रेल्वे स्टेशन पर फोटो लेना नहीं भूलते। चलिए अब आपको इन दोनों ही कमाल की जगहों के बारे में थोड़ा और विस्तार से बताते हैं।

महाराष्ट्र राज्य के नवापुर रेल्वे स्टेशन का संबंध सिर्फ एक राज्य से नहीं है। नवापुर रेल्वे स्टेशन का आधा हिस्सा महाराष्ट्र में तो दूसरा आधा हिस्सा गुजरात में मौजूद है।

राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित भवानी मंडी रेल्वे स्टेशन भी दो राज्यों के बीच बंटा हुआ है। स्टेशन का उत्तरी हिस्सा मध्यप्रदेश के मंदसौर में आता है, वहीं दक्षिणी हिस्सा राजस्थान के झालावाड़ जिले में मौजूद है।

Related Posts

Leave a Reply