इनके मंगलसूत्र की कीमत तुम क्या जानो ….

कोलकाता टाइम्स
शादी के बाद अनुष्का फ्लोरल ड्रेस पहने एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। उस वक्त उन्होंने विराट के नाम का मंगलसूत्र भी पहना हुआ था। अनुष्का के मंगलसूत्र की कीमत करीब 52 लाख रुपए है।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा: शिल्पा ने अपनी शादी में तरुण थिलानी द्वारा डिजाइन की गई लाल और बरगंडी रंग की साड़ी पहनी थी। शादी में शिल्पा का मंगलसूत्र काफी सिंपल नजर आ रहा था लेकिन उसकी कीमत पूरे 30 लाख रुपए है।
ऐश्वर्या राय बच्चन: शादी के बाद ऐश-अभिषेक, अमिताभ बच्चन के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गए थे। जहाँ उनका मंगलसूत्र नजर आया था, जिसकी कीमत 45 लाख रूपए है।
काजोल : अजय काजोल की शादी मराठी रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें काजोल ने हरे रंग की साड़ी पहनी थी। अजय द्वारा उन्हें पहनाए गए मंगलसूत्र की कीमत 21 लाख रुपए थी।
करिश्मा कपूर : करिश्मा कपूर 29 सितम्बर 2017 में बिजनेसमेन संजय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। संजय ने करिश्मा को 17 लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र पहनाया था।
माधुरी दीक्षित नेने : धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जब 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं तब देश में करोड़ों लोगों के दिल टूट गए थे। डॉक्टर नेने द्वारा माधुरी को पहनाए गए मंगलसूत्र की कीमत 8.5 लाख रुपए थी।