July 7, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

यकीन नहीं होगा : प्रेमी ने एक ही मंडप में एकसाथ 3 प्रेमिकाओं से रचाई शादी  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
दूल्हा एक दुल्हन तीन। जी नहीं यह कोई  मजाक  रही, वास्तव में कुछ ऐसा ही नज़ारा था राजस्थान के उदयपुर में हो रहे एक शादी के मंडप में। इस अनोखी शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। शादी के मंडप में दूल्हा तो एक था लेकिन दुल्हनें 3 थी। सजी धजी तीनों दुल्हनों ने एक दूल्हे के साथ सात फेरे लिए और जीने मरने की कस्में खाई। हैरानी की बात है कि दूल्हा पिछले कई सालों से तीनों महिलाओं के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
जानकारी के अनुसार 33 साल के नक्काल कसौटिया को बचपन में पोलियो हो गया था। उसकी पहली बीवी उससे 13 साल बड़ी है, जिसके साथ वह 12 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। 8 साल पहले वह नक्कालाल गांव की लड़की पुनकी से भी प्यार कर बैठा और उसे भी अपने साथ घर ले आया था, वो भी दिव्यांग है। वहीं पिछले 1 साल से तीसरी प्रेमिका रेखा के साथ था। रेखा के गर्भवती होने के बाद उसने शादी करने का फैसला किया।
दिलचस्प बात ये है कि नक्कालाल की तीसरी दुल्हन कोई और नहीं बल्कि उसकी पहली प्रेमिका की बहन है। बुधवार को उसने एक ही मंडप में तीनों महिलाओं के साथ शादी रचाई। आदिवासी होने की वजह से नक्काल पर बहु विवाह कानून के तहत एक से ज्यादा शादी करने से रोक नहीं है। वही नक्काल का कहना है कि वह राजी खुशी इन तीनों के साथ अपनी जिंदगी बिता रहा है।

Related Posts

Leave a Reply