July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

12 साल के दूल्हे के साथ निकली 50 की दुल्हन, बयां कर रही थी कहानी कुछ और   

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स  

हम आज आपको एेसे कपल के बारें में बताने जा रहे जिनकी कहानी सुनकर आप हैरान रह जाओगे। 50 साल की दुल्हन के साथ सिर्फ 12 साल के छोटे से दूल्हे को जिसने भी देखा, वो वहीं रुक गया।इस जोड़ी को देख लोगों के होश उड़ गए।
कुछ लोगों ने इस शादी पर नाराजगी भी जाहिर कर दी। ये दृश्य था न्यूयॉर्क टाइम स्क्वेयर का। जहां एक शादी का जोड़ा चर्चा का विषय बन गया। असल में एक यूट्यूबर ने ये सोशल एक्सपेरिमेंट किया। इसमें उसने अपने दो साथियों की मदद ली, जो दूल्हा-दुल्हन बने। यूट्यूबर कॉबी पर्सिन खुद दूल्हा-दुल्हन के फोटोग्राफर का रोल करते हैं। कॉबी इन नकली दूल्हा-दुल्हन को टाइम स्क्वेयर लेकर जाता हैं, जहां ये पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया गया।
कॉबी जानना चाहते थे कि दुल्हन के साथ इतने छोटे दूल्हे को देख लोगों का क्या रिएक्शन होगा। क्या वो इस शादी को लेकर सवाल करेंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही। शादी के कोट में नन्हा दूल्हा काफी टेंशन में नजर आता है, जो लोगों का ध्यान खींचता है और फिर शुरू होते हैं लोगों के सवाल। यूट्यूबर कॉबी ऐसे वीडियो एक्सपेरिमेंट से चाइल्ड मैरिज के खिलाफ जागरुकता भी फैलाना चाहते हैं। अमेरिका के एक एनजीओ की रिपोर्ट में दावा किया गया कि सन् 2000 से 2010 के बीच करीब 1 लाख 70 हजार बच्चों की शादी हुई, जिनकी उम्र 18 साल से कम थी। इसके बाद 2017 में अमेरिका में एक नया कानून लाया गया, जिसके मुताबिक 17 साल की उम्र से पहले शादी करना कानून अपराध है।

Related Posts

Leave a Reply