July 6, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

परिवार को महंगा पड़ा काले रंग का ताना देना, यूँ ली 4 की जान, 80 की हालत गंभीर

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स  

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले प्रसाद में जहर मिलाकर अपने ही परिवार को खिला दिया। प्रसाद  खाने से चार बच्चों सहित एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 80 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना  के  पीछे का कारण सुन पुलिस वाले भी दंग रह गए। घटना में दोषी ऊर्फ ज्योति (28) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रज्ञा ने अपराध किया क्योंकि उसका परिवार और रिश्तेदारों हमेशा उसे काले रंग का ताना देते थे। हर वक़्त उसके पकाये खाने में कमियां निकलते थे।
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर की मानें तो घटना 18 जून की है। महड गांव में सुभाष माने के नए घर पर गृह प्रवेश की पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रसाद के रुप में कीटनाश को मिला दिया गया था। जहरीला भोजन खाने से 7 से 13 साल के चार बच्चे और 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों में महिला के दो रिश्तेदार भी शामिल थे। इस घटना में तरकीबन 80 से ज्यादा लोग जहरीला खाना खाने से बीमार पड़ गए थे।

Related Posts

Leave a Reply