July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन सफर

आपके चहितों की खास पसंद छुपी है इन जगहों में  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा होता है कि वो पार्टी करने के लिए हमेशा एक ही जगह चुनते हैं इसी तरह बॉलीवुड स्टार भी पार्टी करने या ब्रेक लेने के लिए विदेश की किसी खास जगह पर जाना पसंद करते हैं आइए, जानते किन जगहों पर पार्टी के लिए जाते हैं आपके चहेते स्टार

मॉरीशस दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है. इसे देखने का पूरी दुनिया में एक जैसा क्रेज है मॉरीशस को ‘ड्रीमलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है। जो पर्यटक थ्रिल, रोमांच और मौज-मस्ती भरा पर्यटन चाहते हैं, उनके लिए वाटर पार्क सुंदर जगह है, जहां मनोरंजन के बहुत से साधन उपलब्ध हैं ब्लैक हॉल, ज्वाइंट स्लाइड्स किड्स पूल जैसे दिलचस्प झूले यहां मौजूद है यहां रौड्रिक्स द्वीप पर हाईकिंग, ट्रैकिंग, माउंटेन बाईकिंग, फिशिंग आदि का लुत्फ भी उठाया जा सकता है सोनाक्षी सिन्हा, अमृता राव, आमिर खान जैसे सितारे अक्सर यहां पार्टी करने आते हैं

दक्षिण अफ्रीका के प्राकृतिक सौंदर्य का जादू अपनी जगह बरकरार है यहां के जंगलों में कई प्राणी अपने तरह के सबसे विशिष्ट प्राणी हैं, जैसे सबसे विशाल अफ्रीकी हाथी, सबसे ऊंचा जिराफ और सबसे तेज चीता इसके अलावा शुतुरमुर्ग, कोरी बस्टर्ड (सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी), चितकबरे गैंडे, हिप्पो, मगरमच्छ वाइल्डलाइफ की बहार है यहां. यहां केपटाउन शहर में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार टिंवकल खन्ना, करण जौहर, शाहरुख खान पार्टी करने आते हैं

यहां के आलीशान माल्स दुनिया भर में विख्यात हैं दुनिया भर की चीजें यहां अच्छी क्वालिटी और सस्ते में उपलब्ध हो जाती हैं। दुबई में ज्यादातर में सिटी सेंटर, वैफी सिटी और अल फहीदी है यहां लेटेस्ट फैशन के कपड़े, बैग, जूते, ज्वेलरीज, चॉकलेट इलेक्ट्रानिक चीजें सस्ती कीमतों पर मिल जाती है बुर्ज खलीफा के अलावा यहां बहुत कुछ खास है यहां शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, सलमान खान सुष्मिता सेन जैसे सितारे दुबई में अक्सर पार्टी करते हैं

इंडोनेशिया महाद्वीप के पास स्थित बाली विश्व के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है बाली जावा द्वीप एवं लोम्बोक नदी के पास है बाली आर्ट और म्यूजिक के लिए पर्यटकों में काफी पॉपुलर है बाली के ऐतिहासिक महलों एवं मंदिरों को देखकर पर्यटक हैरान रह जाते हैं। यहां जैकलिन फनार्डिस, दिव्यांका त्रिपाठी, बिपाशा बसु जैसे स्टार पार्टी करने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Reply