April 10, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

इस मछली ने पुरे गावं को  डरा दिया 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

झारखंड के पतरातू डैम से एक अनोखी मछली पकड़ी गई। इंसानों जैसे दांत वाली इस मछली के मिलने के बाद ग्रामीण भयभीत हैं। सूबे में इस तरह की यह पहली मछली है जिसके जबड़े भी इंसान की तरह हैं। हालाकि सरकारी तौर पर गावं वालों को कहा गया है डरने इससे डरने की जरूरत नहीं है क्यों कि यह पिराना मछली की तरह मांसाहारी नहीं है। इसे पाकू के नाम से जाना जाता है।

पलानी गांव के एक व्यक्ति के कांटे में यह मछली फंसी। इसे पकड़ने के काफी देर तक मछली को देखने वालों का हुजूम लग गया। कई लोग इसे देखकर घबरा गए। करीब डेढ़ किलोग्राम वजन की इस मछली को पकड़ने वाले व्यक्ति ने डेढ़ सौ रुपए किलो की दर से बेच दिया। डैम के नाविकों के अनुसार, इस तरह की मछली पहले कभी नहीं देखी गई है।

जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपक प्रसाद सिंह ने बताया कि यह रूपचंदा मछली हो सकती है। डैम में मछली का बीज डाले जाने के दौरान यह पहुंची होगी। डैम में कुछ दिन पहले पंगास मछली का बीज डाला गया था। यह मछली उसी बीज के साथ आ गई होगी। हालांकि उन्होंने इसके बारे में पक्के तौर पर कोई जानकारी नहीं दी।

Related Posts

Leave a Reply