June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म सफर

सिर्फ 10 रुपये में 20 मिनट के लिए मिलती है गर्लफ्रेंड 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

दुनिया अजीबो-गरीब जगहों और लोगों से भरा हुआ है इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी ही अजीबो-गरीब खबर लेकर आए हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। आखिर सच में ऐसा कही पर होता है। आज के इस दौर में युवा अपना अकेलापन दूर करने के लिए एक पार्टनर की तलाश करता है।  ऐसे में लड़का हो या लड़की दोनों ही अच्छा समय बीताने के लिए गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बना लेते हैं.

दरअसल चीन के गुआंडोंग प्रांत में कोई भी लड़का सिर्फ 10 रुपये खर्च कर 20 मिनट के लिए गर्लफ्रेंड किराए पर ले सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गुआंडोंग में ‘द वाइटेलिटी सिटी इन ह्यूआन सिटी’ में एक बेहद ही खास किस्म का एक स्टोर है। इस स्टोर में एक खास पोडियम स्थित है, जिस पर बेहद ही खूबसूरत लड़कियां खड़ी होती हैं।

यहां आने वाला कोई भी लड़का या पुरुष 10 रुपये देकर 20 मिनट के लिए अपनी मनपसंद लड़की को गर्लफ्रेंड बनाकर ले जा सकता है। यदि कोई शख्स लड़की के साथ 20 मिनट से ज़्यादा समय बिताना चाहता है तो वह अगले 20 मिनट के लिए एक्स्ट्रा पेमेंट भी कर सकता है। हालांकि यहां आने वाले लड़कों और पुरुषों के लिए कुछ नियम-कानून बनाए गए हैं।

जैसे कोई भी शख्स लड़की को उस शॉपिंग मॉल से बाहर नहीं ले जा सकता। यदि लड़की आपके साथ कहीं बाहर जाने के लिए खुद तैयार हो तो आप उसे कहीं बाहर ले जा सकते हैं। इसके अलावा आप लड़की की अनुमति के बगैर उसे छू भी नहीं सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply