सरस्वती नहीं लक्ष्मी के धनी हैं 26 में से 25 मंत्री
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स
कर्नाटक में 2018 के चुनाव बाद बनी कांग्रेस व जेडीएस की साझा सरकार में कुल 27 मंत्री हैं जिनमें से 26 मंत्री एमएलए तथा एक मंत्री एमएलसी हैं। एमएलसी जयमाला का शपथपत्र उपलब्ध नहीं था। बाकी 26 मंत्रियों में से 25 मंत्री करोड़पति हैं। वहीं इनमें से 38 फीसदी (11) मंत्री सिर्फ इंटर पास है।
नाम | पार्टी | कुल संपत्ति |
डी.के.शिवकुमार | कांग्रेस | 840 करोड़ |
आर.शंकर | केपीजे | 265 करोड़ |
देशपांडे रघुनाथ विश्वनाथ | कांग्रेस | 215 करोड़ |
एचडी कुमार स्वामी (मुख्यमंत्री) | जेडीएस | 167 करोड़ |
रमेश लक्ष्मणराव | कांग्रेस | 122 करोड़ |
कर्नाटक मंत्रिमंडल में 11 मंत्री सिर्फ 12वीं कक्षा पास हैं। जबकि 10 मंत्री ग्रेजुएट हैं। चार मंत्री ऐसे हैं जो पोस्ट ग्रेजुएट अथवा अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। मंत्रिमंडल में शामिल तीन विधायकों की उम्र 31 से 50 वर्ष के बीच है जबकि 20 विधायक 51-70 साल की उम्र के हैं, 2 मंत्रियों की उम्र 70 से 80 वर्ष के बीच है।