October 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म स्वास्थ्य

400 चमगादड़ है इस महिला का कुनबा

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

गुजरात के एक गांव में रहने वाली 74 वर्ष की बुर्जुग महिला 400 चमगादड़ों को ही अपना कुनबा मानती है। इसके रहने के लिए इन्होने अपने मकान का एक मंजिल तक छोड़ दिया। ये चमगादड़ इस महिला के घर में करीब एक दशक के ज्‍यादा समय से रह रहे है। वहीं इस महिला को भी इन चमगादड़ों से फैलने वाले निपाह वायरस का कोई डर नहीं है। वो कहती है अब ये चमगादड़ ही मेरा परिवार है।

अहमदाबाद से 50 किलोमीटर दूर राजपुर गांव में रहने वाली 74 साल की शांताबेन को इस इलाके के पूरे लोग चमचिड़ियावाला बा (चमगादड़ों के साथ रहने वाली) के नाम से जानते है।

चमगादड़ों के झुंड ने उनके घर की चारों दीवारें को अपना अड्डा बनाया हुआ है। शांताबेन का दो मंजिले का मकान है जिसमें उपर वाली मंजिल पर चमगादड़ रहते हैं। ये चमगादड़ मेरा परिवार हैं पति की मौत और बेटियों के शादी के बाद ये चमगादड़ ही उनके साथी हैं। निपाह वायरस के बारे में बात करने पर शांताबेन ने कहा उस बीमारी के बारे में सुना है पर मुझे उससे कोई डर नहीं है।
चमगादड़ों की लीद से आने वाले बदबू से निजात पाने के लिए वो नीम और कपूर जलती हैं। चमगादड़ों को हटाए जाने की बात पर शांताबेन ने कहा कि मैं कौन होती हूं उन्‍हें भगाने वाली, जब उन्‍हें जाना होगा वो चले जाएंगे।

Related Posts

Leave a Reply