July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पलक झपकते ही बस 80 मीटर नीचे, 47 लोगों की कब्रगाह बनी पथरीली खाई 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 47 लोगों की मौत हुई है। पौड़ी गढ़वाल में बस खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, नीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर यात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है।
नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खतरनाक पत्थरीली खाई में गिर गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ।  दुर्घटना आज सुबह करीब 8:45 बजे की है। यात्रियों से खचाखच भरी एक प्राइवेट बस (यूके 12सी 0159) भौन से रामनगर जा रही थी।
इस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘शोक में डूबे परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हुए हैं, वे जल्द ठीक हो जाए। वहीं, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। बस हादसे में मारे गए लोगों को राज्य सरकार 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Related Posts

Leave a Reply