July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

मामूली चोर के पीछे फ्रांस ने छेड़ा का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स  
फ्रांस में मामूली से एक चोर के तलाश के लिए सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च किया गया है। यह चोर पुरे फ्रांस के पुलिस को वेबकूफ बना कर जेल से मात्र 10 मिनट में भाग खड़ा हुआ। हॉलीवुड फिल्‍मों से प्रभावित इस चोर ने भागने में भी फिल्‍मों से ही प्रेरणा ली है। इस चोर ने भागने के लिए कमांडो की टेक्निक का प्रयोग किया और हेलीकॉप्‍टर की मदद से जेल से भागा है।
इस घटना ने फ्रेंच पुलिस को हैरान करके रख दिया है। इस चोर का नाम रिडुआ फायड है और इसकी उम्र 46 वर्ष है। रिडुआ को पेरिस के करीब स्थित एक जेल में बंद करके रखा गया था।
फायड के दोनों साथियों ने स्‍मोक बम और एंगेल ग्राइंडर्स का सहारा लेकर जेल के विजिटिंग रूम तक रास्‍ता बनाया। यहां पर फायड अपने भाई से बात कर रहा था। फायड के भाई को घटना के बाद हिरासत में ले लिया गया है। सिर्फ 10 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में फायड ने हेलीकॉप्‍टर की भी मदद ली और जेल से भाग गया। जेल अधिकारी मार्शल डेलब्राय की ओर न्‍यूज एजेंसी एएफपी को यह जानकारी दी गई है।
साल 2013 में भी वह डायनामाइट का सहारा लेकर जेल से भाग गया था। फायड की तलाश के लिए 2,900 पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को देशभर में रवाना कर दिया गया है। जो हेलीकॉप्‍टर फायड ने प्रयोग किया उसे एक फ्लाइट इंस्‍ट्रक्‍टर को डरा-धमका कर हासिल किया गया था। हेलीकॉप्‍टर ने भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर जेल के अंदर लैंडिंग की थी। इस हेलीकॉप्‍टर से काले कपड़ों में दो लोग उतरे जिनके हाथों में असॉल्‍ट राइफल्‍स थीं। स्‍मोक बम को फेंकने के बाद विजिटिंग रूम तक अपना रास्‍त बनाया।

Related Posts

Leave a Reply