सुख या दुःख, आपके लिए क्या ला है जुलाई

मेष- जुलाई में कुछ लोगों को अपने व्यापार में दूरदर्शिता बनायें रखने की आवश्यकता है। किसी भी योजना को बनायें परन्तु उसे गुप्त रखना अपरिहार्य है। कुछ नयें लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है। अस्थमा वाले रोगी अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें अन्यथा रोग हावी हो सकता है। सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। रचनात्मक रवैया अपनान की जरूरत है। महिलायें अपने स्वार्थ सिद्ध करने में व्यस्त रहेंगी।
वृष- जुलाई में कुछ नयें लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है। आप-अपनी सन्तान के विवाह को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे। जीवन साथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते है। जरूरी कार्यो के प्रति लापरवाही उचित नहीं है। किसी भी योजना को बनायें परन्तु उसे गुप्त रखना अतिआवश्यक है। सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। महिलाओं को समय की कमी बनी रहेगी।
मिथुन- जुलाई में आपका हर कदम महत्वपूर्ण है इसलिए जो भी करें सोंच-समझकर ही करें तो बेहतर रहेगा। नयें सम्बन्धों के प्रति मन में उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते है। जो लोग किसी यात्रा पर जा रहें, उन्हे दूसरों के साथ मिलकर रहना ही लाभकारी रहेगा। पति पत्नी में तनाव की स्थिति रहेगी। नये व्यापार में वृद्धि होगी। नवयुवक अनचाहे मित्रों से सावधान रहें। आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधन होगा जिससे आप कुछ जरूरी देनदारी दें सकेंगे। नवयुवक अपने रोमांश को अपने उपर हावी न होने दे अन्यथा आगे चलकर समस्या खड़ी हो सकती है। महिलायें अति भावुकता से बचें।
कर्क- जुलाई में घर में स्वच्छ व सुन्दर माहौल बनायें रखने के लिए, अपने अहंकारी स्वभाव पर नियन्त्रण रखें। परिवार का सुख व सहयोग मिलता रहेगा जिसके कारण आप हताश नहीं होंगे। आप यदि गैर सरकारी संस्था बनाने चाहते है, तो किसी नजदीकी व्यक्ति को महत्वपूर्ण पद न दें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। आप-अपने जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ सकारात्मक बातों पर विचार-विमर्श होगा। नौकारी वाले लोगों को सरकारी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। महिलायें घरेलू कार्यो को लेकर चिन्तित रहेगी।
कन्या-जुलाई में सन्तान के व्यवहारिक पक्ष पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार का सुख व सहयोग मिलता रहेगा जिसके कारण आप हताश नहीं होंगे। जाॅब वाली महिलायें समय का प्रबन्धन अवश्य करें अन्यथा बॉस से सहयोग की उम्मीद न करें। जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत करेंगी। जो लोग व्यापार के क्षेत्र में है उनमें से अधिकतर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अनावश्यक खर्चो पर प्रतिबन्ध लगाने का प्रयास करें वरना जीवन साथी के साथ व्यर्थ में तनाव उत्पन्न हो सकता है। महिलाओं को सुख व सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक- जुलाई में घर की समस्याओं को आपसी बातचीत से ही हल किया जा सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ प्रेम पूर्वक भोजन ग्रहण करें, जिससे आपसी मतभेद दूर हो सकता है। वृद्ध व्यक्ति अपनी दिनचर्या अत्यधिक व्यस्त रखने का प्रयास करें तभी मन षान्त रहेगा। कुछ कार्यो के सफल होन से मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। सामरिक योजनाओं के प्रति मन उत्तेजित रहेगा जिसके दूरगामी परिणाम बेहतर साबित होंगे। नवयुवकों का दिमागी संतुलन बिगड़ने की आषंका प्रतीत हो रही है। महिलाओं को मनोरंजन करने का अवसर प्राप्त होगा।
धनु- जुलाई में रोजी व रोजगार के नयें अवसार प्राप्त होंगे। पिछले दिनों में आपके द्वारा किया परिश्रम जाया नहीं जायेगा। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी तीखी झड़प होने के आसार है। छात्रों के लिए उचित समय है, अतः अवसरों का लाभ अठाने में कोई कोताही न बरतें। जीवन साथी के प्रति सकारात्मक रवैया अपनायें। अपने कार्यो के प्रति सकारात्मक रवैया रखें जिससे कि आप प्रशंसा के पात्र बन सकते है। सन्तान के प्रति दायित्वों का निर्वहन करना अपरिहार्य है। महिलायें अपने जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत करेंगी।
मीन-जुलाई में आप शान्त बनें रहने के कारण आप सम्बन्धों एंव सम्पत्ति के मामलें में भाग्यशाली रहेंगे। कुछ गुप्त विरोधी आपके सामने समस्यायें खड़ी कर सकते है। माता का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। प्रेम के मामलें में किया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। नई शुरूआत होने से आप-अपने प्रियजनों के पास जा सकते है। कामकाज आपको घर के नजदीक ले जा सकता है। जितना आप शान्तपूर्ण स्थिति में रहेंगे उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। किसी भी योजना को बनायें परन्तु उसे गुप्त रखना अति-आवश्यक है।