July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

चुनाव में बरते यह सावधानी वरना बिगाड़ देगी सारि खूबसूरती  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

सदियों से महिलाएं अपने होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए लालिमा का इस्तेमाल करती आ रही हैं। किसी भी महिला के सौंदर्य में उसके सुर्ख होंठ चार चांद लगाते हैं। लेकिन इसके साथ ही कई तरह की धारणाएं भी पैदा हो जाती हैं। लिपिस्टिक भी कई तरह के इस्तेमाल में है लेकिन बहुत सी महिलाओं में यह गलत धारणा होती है कि रेड लिपिस्टिक लगा नहीं सकतीं क्योंकि उनके चेहरे या स्किन टोन के साथ लाल रंग जंचता नहीं है। साथ ही उन्हें लगता है कि यदि वे लाल रंग के कपड़ों के साथ लाल रंग की लिपिस्टिक लगाती हैं तो वे भीड़ में बिल्कुल अलग नजर आएंगी और हंसी का पात्र बन सकती हैं। यदि अपने स्किन टोन का ख्याल रखते हुए लिपिस्टिक के रंग का चुनाव करें तो लिपिस्टिक हर तरह की रंगत वाली महिलाओं पर अच्छी लग सकती है। पिंक स्किन वाली महिलाओं को चेरी रेड शेड्स लगाने से बचना चाहिए। गोरी त्वचा वाली महिलाएं लिपिस्टिक में लाल रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। डार्क स्किन वाली महिलाओं पर डिप रेड रंग ज्यादा अच्छा लगता है। मेक अप आर्टिस्टों का मानना है कि यह जरूरी नहीं है कि लिपिस्टिक परिधानों के रंग से मेल खाए। इसके अलावा लिपिस्टिक का चुनाव कॉम्पलिकेशन और अवसर के मुताबिक करना चाहिए। लिपिस्टिक महिला के सौंदर्य को निखारती है। लाइट रंग के कपड़ों के साथ लाल रंग की लिपिस्टिक अच्छी लगती है। लेकिन हां भरी दोपहर और चिलचिलाती धूप में लाल रंग के लिपिस्टिक के इस्तेमाल से बचना चाहिए। लिपिस्टिक का इस्तेमाल अगर ठीक ढंग से और कपड़े और अपने रंग के अनुसार करते हैं तो आपके चेहरे में रौनक आ जाएगी और आप पार्टियों में छा जाने का माद्दा रखेंगी।

शेड चुनाव करते समय रखें ध्यान- 

 -सही शेड के चुनाव से ही लिपिस्टिक अच्छी लगती है। लिपिस्टिक शेड का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखें कि लिपिस्टिक होंठों के स्वाभाविक रंग से एक शेड डार्क हो।-गोरी त्वचा पर हल्के एप्रिकॉट शेड्स पिंक और लाइट और कोरल शेड्स अच्छे लगते हैं। ब्राउन शेड्स से बचना चाहिए।

-मीडियम स्कीन टोन पर रोज मोव और वेरी शेड्स अच्छे लगते हैं। लेकिन ब्राइट रंग से बचना चाहिए।

-मीडियम स्कीन टोन पर बर्गनडी के शेड्स अच्छे लगते हैं।

-डार्क स्कीन टोन पर डिप प्लम चॉकलेट या रेड रंग अधिक फबता है। इस स्किन टोन वाली महिलाएं दिन के समय कैरेमल या कॉलनट शेड्स और शाम के समय प्लम या वाइन शेड्स इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस्तेमाल के तरीकेः-

-हेवी आई मेकअप के साथ डार्क रंग की लिपिस्टिक नहीं लगानी चाहिए। अगर रेड लिपिस्टिक लगाना चाहती हैं तो बाकी मेकअप को लाइट रखें।

-आंखों के मेकअप को फोकस करना चाहती हैं तो होंठों के मेकअप को हल्का रखें।

-होंठों को नेचुरल लुक देने के लिए लिपिस्टिक लगाने के बाद लिप लाइनर से आउट लाइन बनाएं।

-ध्यान रहे कि लिप लाइनर हमेशा लिपिस्टिक के कलर से मेल खाता हो।

-टेस्टर वाली लिपिस्टिक कभी कभी डायरेक्ट इस्तेमाल न करें।

-अगर आप बड़ी उम्र की महिला हैं और आपकी होंठ पतले हों तो आपकी क्रीमी लिपिस्टिक लगानी चाहिए।

-स्किन टोन के हिसाब से ही लिपिस्टिक का चुनाव करें। दूसरे के होंठों पर लगी लिपिस्टिक आपको अच्छी लग सकती है। मगर यह जरूरी नहीं कि हर शेड हर तरह की स्किन टोन वाली महिला पर अच्छा लगे।

-अगर आप रेड लिपिस्टिक लगा सकती हैं तो ध्यान रखें नेल पॉलिस लाल रंग की ना हो।

-लिपिस्टिक हमेशा लिप ब्रश से लगाएं।

-लिपिस्टिक ज्यादा देर तक आपके होंठों पर टिकी रही इसके लिए होंठों पर हल्का सा फाउंडेशन लगाएं अंत में टिशू पेपर से होंठों को दबाएं ताकि अतिरिक्त लिपिस्टिक हट जाए।

Related Posts

Leave a Reply