July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक सफर

विदेश के इन मंदिरों को देख भूल जायेंगे भारत के तीरथ

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
अक्सर कुछ ऐसे विदेशी नजर आते हैं, जिन्हें हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा रूचि होती हैं। यहाँ तक कि वो भारत आकर धर्म को समझते भी हैं। हिंदू धर्म में तो 33 कोटि देवी-देवताओं का अस्तित्व माना जाता है इसलिए देशभर में लाखों की संख्या में सभी भगवानों के मंदिर बने हुए हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विदेशों में भी भारतीय देवी-देवताओं के मंदिर बने हुए हैं। अगर आप कभी इनमें से किसी देश में जाए तो इन मंदिरों के दर्शन करके जरूर आइयेगा।

तनह लोट मंदिर, इंडोनेशिया :  बाली में स्थित यह खूबसूरत मंदिर समुद्र के बीचों-बीच चट्टान पर बना हुआ है। तनह लोट मंदिर अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है। इस मंदिर को 15वीं सदी में निरर्थ नाम के एक पुजारी ने बनवाया था।

प्रमबनन मंदिर, इंडोनेशिया :  इंडोनेशिया के जावा में स्थित यह मंदिर देश में बने सबसे शानदार शिव मंदिरों से में एक है। यह भव्य मंदिर त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) को समर्पित है। प्रमबनन कॉम्पलेक्स में 240 लगभग मंदिर बने हुए हैं। यह मंदिर 10वीं सदी में बनाया गया था।

अंकोरवाट मंदिर, कंबोडिया :  अंगकोर, ख्मेर साम्राज्य की राजधानी हुई करती थी। अंकोरवाट वाट को राजा सूर्यवरम-II ने बनवाया था। यह कम्बोडिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से हैं। अंकोरवाट मंदिर इसलिए भी मशहूर है, क्योंकि इसकी दीवारों पर 3000 अप्सराओं को उकेरा गया है।

श्री शिव-विष्णु मंदिर, ऑस्ट्रेलिया : श्री शिव-विष्णु मंदिर, ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर के Carrum Downs में बना हुआ है। भगवान शिव और विष्णु के इस मंदिर को 1994 में यहां के एक संस्थान ‘हिंदू सोसाइटी ऑफ विक्टोरिया’ ने बनवाया था।

अरुल्मिगु श्री राजकालीअम्मन काँच मंदिर, मलेशिया :  मलेशिया के Johor Bahru में बना यह मंदिर कांच की कारीगरी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला कांच मंदिर है। यह मंदिर विभिन्न रंगों के लगभग 3 लाख ग्लासेस से मिलकर बना है।

स्वामी नारायण मंदिर, यूएसए : अमेरिका के अटलांटा में स्थित स्वामी नारायण मंदिर, देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से है। यह मंदिर 17 महीनों की मेहनत के बाद अगस्त 2007 में बनकर तैयार हुआ था। मंदिर को बनाने के लिए तीन तरह के पत्थरों के 34,000 टुकड़ों की नक्काशी भारत में करके उन्हें अमेरिका भेजा गया था।

श्री काली मंदिर, म्यांमार :  म्यांमार की राजधानी बर्मा ने काली मां को समर्पित यह मंदिर स्थित है। मंदिर को 1871 में तमिल विस्थापितों ने बनाया था। यह अपनी रंगीन कलाकारी के लिए लोकप्रिय है।

श्री सुब्रमनियन स्वामी देवस्थानम, मलेशिया :  बाटू गुफाएं, चूना पत्थर से बनी मलेशिया की सबसे लोकप्रिय गुफाएं हैं। बाटू गुफा में बने सुब्रमनियन स्वामी देवस्थानम की देश से भी अधिक धार्मिक महत्ता है। इस मंदिर के बाहर भगवान मुरुगन की 141 फीट ऊंची प्रतिमा लगी हुई है। 2006 में स्थापित हुई यह प्रतिमा यहां आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

श्री शिव सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर, फिजी : यह मनमोहक मंदिर, फिजी के नदी तट पर बना हुआ है। यह मंदिर तीन भागों में बंटा हुआ है। पहले भाग में भगवान मुरुगन, दूसरे में भगवान गणेश तो तीसरे में मीनाक्षी और महादेव के मंदिर है।

श्री वेंकटेश्वर (बालाजी) मंदिर, यूके :  इंग्लैंड के बर्मिंघम में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर बनाने की प्रेरणा आंध्रप्रदेश स्थित तिरुपति मंदिर को देखकर मिली थी। यह मंदिर 2006 में भक्तों के लिए खोला गया था। बाद में मंदिर परिसर में कई अन्य मूर्तियां लगती गईं।

पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल :  नेपाल का पशुपतनाथ मंदिर तो दुनियाभर में मशहूर है। पशुपतिनाथ यानी भगवान शिव को नेपाल में श्रद्धा के साथ पूजा जाता है। इस पवित्र मंदिर को राजा सुपुसापा वर्मा ने बनवाया था।

ढाकेश्वरी मंदिर, बांग्लादेश :  बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित यह मंदिर माता ढाका की आराधना के लिए बनाया गया था। यह मंदिर, बांग्लादेश का सबसे पुराना हिंदू मंदिर है। मंदिर 12वीं सदी के आस-पास बना था और यहां माता दुर्गा की पूजा की जाती है।

Related Posts

Leave a Reply