July 3, 2024     Select Language
दैनिक

किस्मत ने बदला करवट, देश छोड़ने के येन वक़्त बन गया करोड़पति  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स
ख़राब हालत से तंग आकर देश छोड़नेवाला था की तभी किस्मत ने ऐसा करवट बदला कि वह करोड़पति बन गया। संयुक्त अरब अमीरत (यूएई) में एक भारतीय ने 70 लाख दिरहम यनि भारतीय रूपए में लगभग 13 करोड़ की लॉटरी जीती है। उसे यूएई छोड़ते -छोड़ते लाटरी में तकदीर आजमाने विचार आया था। अखबार खलीज टाइम्स ने गुरुवार को यह जानकारी दी। टोजो मैथ्यू केरल के है और सिविल इंजीनियर है। वह अबू धाबी में काम करते थे। उन्होंने 24 जून को भारत की उड़ान में बैठने से ठीक पहले हवाई अड्डे पर ही लाटरी का टिकट खरीदा था। उन्हें अपनी किस्मत खुलने की जानकारी बुधवार को मिली।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मैथ्यू ने 70 लाख दिरहम यानी करीब 13 करोड़ रुपए जीते हैं। मैथ्यू ने कहा कि उसका केरल में घर बनाने का सपना है, जो काफी समय से अटका पड़ा है। अब इन पैसे से यह सपना हकीकत में बदल सकता है।
मैथ्यू के अलावा नौ अन्य लोगों की 100,000 दिरहम यानी 27,000 डॉलर की लॉटरी लगी है। विजेताओं में पांच भारतीय, एक पाकिस्तानी और एक कुवैती नागरिक शामिल है।

Related Posts

Leave a Reply