July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

ऐसा छाता जो उड़कर आपको बचाएगा बारिश से

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स

अब चाहे बारिश कितना भी जोरदार हो उससे बचने के लिए आपको छाता पकडे रहने की जरुरत नहीं पड़ेगी। सोच रहे होंगे तब तो भीगना ही पड़ेगा। जी नहीं आप बिलकुल नहीं भीगेंगे। क्यूंकि यह छाता खुद व खुद आपके सर पर खड़े रहेगा, बगैर पकडे। जापान की एक कंपनी ने उड़ने वाला छाता बनाया है, जो ड्रोन की मदद से उड़ सकता है। सेंसर लगा होने के कारण यह छाता व्यक्ति के आसपास ही घूमता रहता है। इसका वजन 5 किलोग्राम है, जो फिलहाल 5 मिनट तक उड़ सकता है। दूरसंचार प्रणाली विकसित करने वाली सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी आशी पावर इस नमूने पर काफी समय से काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2020 में होने ओलिंपिक और पैरालिंपिक से पहले यह छाता व्यावहारिक उपयोग में लाया जा सके। कंपनी के प्रेसिडेंट केंजी सुजुकी ने बताया कि इस तरह का छाता बनाने का प्लान उन्होंने 3 साल पहले बनाया था।

 

उनका मानना था कि ऐसा छाता होना चाहिए कि दोनों हाथ व्यस्त होने के बावजूद उसका इस्तेमाल किया जा सके। जापान में सिविल एयरोनॉटिक्स के नियमों के मुताबिक, ड्रोन को सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद व्यक्ति या बिल्डिंग से करीब 30 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। माना जा रहा है कि शुरुआत में इस उड़ने वाले छाते का इस्तेमाल निजी संस्थानों में ही किया जाएगा। कंपनी ने इसे बनाने के लिए ऐसे सिस्टम पर काम शुरू किया, जो इस्तेमाल करने वाले की पहचान आसानी से कर सके।  हालाँकि अभी इस छाते के इस्तेमाल में कई दिक्कते हैं इसलिए इसपर काम होना बाकि है।

Related Posts

Leave a Reply