July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

ताकतवर देशों की सूचि में पाकिस्तान से काफी आगे भारत 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स

अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन गया है। यूएस न्यूज ऐंड वर्ल्ड रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ। यह रिपोर्ट हर साल प्रकाशित की जाती है। इस लिस्ट हमारा देश भारत काफी पीछे है।अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रूस और तीसरे स्थान पर चीन है।

यह रैकिंग देश की अर्थव्यवस्था, दूसरे देशों पर उसके प्रभाव, मिलिट्री व लीडरशिप के आधार पर की जाती है। इस रिपोर्ट में 80 देशों को शामिल किया गया था। यूएस को दुनिया की सबसे प्रभावशाली अर्थव्यवस्था और सैन्य ताकत वाला देश बताया गया है। यूएस नाटो और यूएन जैसे संगठनों के जरिए अंतरराष्ट्रीय भूमिका निभाने में भी आगे रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रूस अपनी सैन्य ताकत पर भारी-भरकम खर्च करता है। 2016 में रूस ने अपनी जीडीपी का 5.4 प्रतिशत रक्षा क्षेत्र में खर्च किया।

दुनिया के ताकतवर देशों की सूची में चीन तीसरे स्थान पर है। विश्व बैंक के मुताबिक, चीन की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है लेकिन कई लोग आज भी गरीबी स्तर से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। चीन का वैश्विक प्रभाव बढ़ा है पर मानवाधिकारों, सेंसरशिप और प्रेस की आजादी के मामले में चीन की आलोचना की गई है।

इस सूची में भारत को 15वां स्थान हासिल हुआ है। भारत से आगे तुर्की (14वें स्थान) व ईरान (13वां स्थान) हैं। रिपोर्ट में भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बताया गया है।

लेकिन साथ ही भारत में 1 अरब 30 करोड़ की आबादी और गरीबी की तरफ भी इशारा किया गया है।  रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत आईटी सेक्टर का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।

पाकिस्तान को भी दुनिया के 25 ताकतवर देशों की लिस्ट में जगह मिली है। अस्थिरता, भ्रष्टाचार और भारत के साथ जारी विवाद की वजह से पाकिस्तान पिछले साल से 2 स्थान नीचे खिसकर 22वें स्थान पर आ गया है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान को सबसे युवा आबादी वाले देशों में से एक बताया गया है. पाक के अधिकतर नागरिक 22 से कम उम्र के हैं।

जर्मनी ने इस साल यूके को पीछे छोड़कर 4वीं रैकिंग हासिल की है। ईयू से अलग होने के बाद यूके की रैकिंग गिरी है और यूके को 5वां स्थान हासिल हुआ है। इस लिस्ट में 6वें स्थान पर फ्रांस है।

जापान को 7वां स्थान, इजरायल को 8वां स्थान, सऊदी अरब को 9वां स्थान और यूएई को 10वां स्थान दिया गया है। साउथ कोरिया11वें, कनाडा 12वें, ईरान 13वें, तुर्की 14वें, भारत 15वें और ऑस्ट्रेलिया 16 वें स्थान पर है। दुनिया के ताकतवर देशों में स्विटजरलैंड, इटली, स्वीडन, कतर, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, स्पेन, सिंगापुर, इजिप्ट का भी नाम शामिल है।

Related Posts

Leave a Reply