July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

आपकी खासियत में छुपा है इनसे अत्यचारित होने का राज 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 

अक्सर देखा जाता है कुछ लोगो को मच्छर ज्यादा काटते हैं। असल में इसके पीछे कुछ वैज्ञानिक कारण होते हैं, जिनके चलते दूसरों के मुकाबले मच्छर कुछ लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं।
अगर आप भी ऐसे लोगों की गिनती में शामिल हैं तो फिर ये स्टोरी आपको जरूर पढ़नी चाहिए, क्योंकि इसमें हम कुछ खास कारण बताने वाले हैं, जिन्हें सुनकर आपको पता चल जाएगा कि आखिर आपके साथ ये अत्याचार क्यों होता है। तो चलिए बिना किसी देरी के पढ़ना शुरू कर दीजिए ये रोचक जानकारी।
– जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है वे मच्छरों का शिकार बनते हैं। दसअसल जब हमारे शरीर से पसीना निकलता है तो उसमें लैक्टिक एसिड, यूरिन एसिड और अमोनिया जैसे तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। इसके साथ ही पसीने की गंध भी मच्छरों को अपनी ओर खींचती है। 
–  ‘ओ’ ब्लड ग्रुप में कुछ खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जिसके चलते ये ब्लड ग्रुप चुनिंदा लोगों का ही होता है। इस तरह के ब्लड में शक्कर की मात्रा काफी कम होती है, जिसके चलते इसे पचाना मच्छरों के लिए आसान होता है। 
–  रिसर्च के अनुसार, नॉर्मल स्थिति की तुलना में बीयर पीने के बाद मच्छर आपको ज्यादा काटते हैं। क्योंकि बीयर पीने के बाद शरीर से एक खास प्रकार की गंध निकलती है, जो मच्छरों को आकर्षित करती है।
–  विज्ञान के अनुसार, कुछ लोगों में अट्रैक्टिव टाइप के कंपाउंड्स होते हैं, जो मच्छरों को अपनी ओर खींचते हैं। जिन लोगों में ऐसे कंपाउंड्स मौजूद हों, उन्हें अक्सर मच्छर अपना शिकार बनाते हैं।
– गर्भवती महिलाओं के शरीर का तापमान अन्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा होता है, साथ ही ऐसी महिलाएं दूसरों से ज्यादा गहरी सांसें लेती हैं। इन सभी कारणों से गर्भवती महिलाओं को मच्छर ज्यादा परेशान करते हैं।
– कार्बन डाइऑक्साइड भी मच्छरों को अपनी ओर खिंचती है। यही कारण है कि जो लोग अधिक गैस छोड़ते हैं, उन्हें मच्छर अधिक काटते हैं।
– इंसान के जेनेटिक मैकनिज्म पर भी काफी हद तक निर्भर करता है कि उनकी ओर मच्छर आकर्षित होंगे या नहीं। खास जीन वाले लोगों को मच्छर दूसरों की तुलना में ज्यादा काटते हैं।
–  महिलाओं की बॉडी में पाए जाने वाले तत्व पुरुषों से अलग होते हैं। जिसके चलते पुरुषों की तुलना में महिलाओं को मच्छर ज्यादा काटते हैं।
–   स्किन में मौजूद बैक्टीरिया भी मच्छरों के काटने का कारण बनते हैं। एड़ियों और नाखूनों के आस-पास बैक्टीरिया की संख्या ज्यादा होती है, इसलिए इन जगहों पर मच्छर ज्यादा बाइट करते हैं।

Related Posts

Leave a Reply