June 26, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

एक घर में समां जाये यह पूरा आइलैंड 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

आइलैंड की सैर मतलब समुद्र के बीच बने टापू पर प्रकृति के सौंदर्य को निहारते हुए मीलों दूर तक टहलते रहना। अब अपनी कल्पना को लगाम दीजिए आैर हम से सुनिए एक एेसे आइलैंड के बारे में जो दुनिया के सबसे छोटे आइलैंड के तौर पर मशहूर है आैर दुनिया भर से पयर्टक इसे देखने न्यूयाॅर्क आते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस आइलैंड पर सिर्फ एक घर आैर एक पेड़ है। इसका आकार एक टेनिस कोर्ट जितना ही है।  विश्व का ये सबसे छोटा आइलैंड न्यूयॉर्क के एलेक्जेंड्रिया बाय के पास है। इस आइलैंड के आकार की वजह से ही  इसका नाम जस्ट रूम इनफ रख दिया गया है।

इस घर के एक सिरे से शुरू होता है आैर उसके दूसरे सिरे पर खत्म हो जाता है। वैसे पूरी दुनिया में करीब 2000 से ज्यादा आइलैंड हैं, जिसमें ये आइलैंड भी शामिल है। इसका क्षेत्रफल 3,300 स्क्वायर फीट बताया जा रहा है। इससे पहले सबसे छोटे आइलैंड का खिताब बिशप राॅक माना जाता था।

आकार के चलते ही ये आइलैंड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। जस्ट रूम इनफ अपने पूर्वज बिशप आइलैंड से आकार में आधे के बराबर है। पहले इसका नाम हब आइलैंड था लेकिन जब 1950 में इस को एक परिवार ने खरीदकर यहां पर एक छोटा सा घर बनाकर एक पेड़ लगवा दिया तभी से इसे जस्ट रूम इनफ कहा जाने लगा। उस समय परिवार के लोगों ने इसे अपने वीकेंड होम के तौर पर तैयार करवाया था, लेकिन बाद में ये एक मशहूर टूरिस्ट प्लेस के रूप में पहचाना जाने लगा।

Related Posts

Leave a Reply