June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

कहीं नहाने, तो कहीं क‍िस करने पर बैन!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

इस दुनिया में अजूबों की कमी नहीं। कभी कभी हमारे सामने ऐसे भी कुछ बातें आ जाती है जिसे सुन हम चौंके बगैर रह नहीं सकते। आज आपको कुछ ऐसी ही देश की सैर करते हैं जो अपने अजीबो गरीब नियमों के लिए मशहूर है।

बर्मा देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है। चोरी से इस्‍तेमाल करने वाले को जेल हो सकती है।

स्विटजरलैंड में एक बड़ा अजीबोगरीब कानून है। यहां रात 10 बजे के बाद पुरुषों का खड़े होकर रिलैक्स करना गैरकानूनी है।

अमेर‍िका के लॉस एंजिल्स में एक टब में दो बच्चों को स्नान कराना गैरकानूनी है। ऐसा करने पर एक्‍शन ल‍िया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया का एक बड़ा अनोखा कानून हैं। यहां रविवार को दिन में पिंक कलर की पैंट्स पहनने पर पाबंदी है।

कैलीफोर्नि‍या के सैन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवि‍यर से साफ करने पर कानूनी रूप से पाबंदी लगी है।

नेवाडा के यूरेका में भी मजेदार कानून है। वहां मूंछों वाले पुरुषों द्वारा महिलाओं को किस करना गैरकानूनी है।

इंग्‍लैंड के मैसाच्यूट्स में रात में ब‍िना नहाए बिस्तर पर जाना और रविवार के दिन नहाना भी गैरकानूनी माना जाता है।

ओहियो के ऑक्सफोर्ड में औरतों द्वारा क‍िसी भी पुरुष की तस्‍वीर के सामने अपने कपड़े बदलने पर पाबंदी है।

मिसौरी में नाइट गाउन पहने मह‍िलाओं को दमकल कर्मी नहीं बचा सकते है। ऐसा वहां गैरकानूनी माना जाता है।

फ्लोरिडा के मियामी में जानवरों की नकल उतारना गैरकानूनी माना जाता है। कानून तोड़ना र‍िस्‍की होता है।

Related Posts

Leave a Reply